{"_id":"65c1d4f6273cdeeaac0b288c","slug":"jammu-kashmir-avalanche-warning-in-remote-areas-people-advised-to-take-precautions-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी, लोगों से एहतियात बरतने की सलाह, जानें कैसा रहेगा इस हफ्ते मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी, लोगों से एहतियात बरतने की सलाह, जानें कैसा रहेगा इस हफ्ते मौसम
Tue, 06 Feb 2024 12:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:13 PM IST
सार
जेकेडीएमए ने प्रदेश के ऊपरी इलाकों में रहने वाले लोगों को बर्फ़बारी के बाद हिमस्खलन की चेतावनी दी है। साथ ही के खतरे से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
Snowfall in Gulmarg
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (जेकेडीएमए) ने प्रदेश के ऊपरी इलाकों में रहने वाले लोगों को बर्फ़बारी के बाद हिमस्खलन की चेतावनी दी है। साथ ही के खतरे से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है। अधिकारी के अनुसार पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी के बाद अब मौसम खुलने से ऊपरी इलाकों में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे में लोगों को घरों से बाहर निकलते समय एहतियात बरतने के निर्देश जारी किए हैं। कश्मीर संभाग के बांदीपोरा, बारामुला और कुपवाड़ा जिलों में 2400 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में आगामी 24 घंटे के दौरान हिमस्खलन का खतरा है। इसके अलावा डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन और गांदरबल जिले में मध्य दर्जे के हिमस्खलन का खतरा है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में 112 नंबर पर संपर्क करने की सलाह भी दी गई है।
विज्ञापन