फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Assembly Elections: Voter awareness campaign, unique campaign of the administration to increase

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव: मतदाता जागरूकता अभियान, मतदान बढ़ाने के लिए प्रशासन की अनोखी मुहिम

Mon, 23 Sep 2024 01:43 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 23 Sep 2024 01:43 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन मतदान बढ़ाने के लिए कई तरह के उपाय कर रहा है। स्वीप के तहत निर्वाचन अधिकारी जगह-जगह कैंप लगाकर शेर-ओ-शायरी से लोगों में मतदान का उत्साह बढ़ा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Jammu Kashmir Assembly Elections: Voter awareness campaign, unique campaign of the administration to increase
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनावों की तरह अब विधानसभा चुनावों में भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय रूप से प्रयास कर रहा है। विभिन्न उपायों के माध्यम से, निर्वाचन अधिकारी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का काम कर रहे हैं। जिला चुनाव अधिकारी विशेष महाजन ने मतदाताओं को भेजी गई एक चिट्ठी में डोगरी भाषा में मतदान की अपील की है। उन्होंने लिखा, 'प्रिय मतदाता, सवनै कोला पहले तूसेंगी 2024 दे लोकसभा चूनाएं च वदी चढ़ी एै हिस्सा लैने आस्ते मुबारकबाद दिन्ना। मैं तुसेंगी 2024 दे विधानसभा चूनाएं दी वी मुबारकवाद दिन्ना।' महाजन ने कहा कि जैसे लोकसभा चुनाव में भाग लिया, उसी तरह विधानसभा चुनाव में भी भाग लेना आवश्यक है।

विज्ञापन


इसके अलावा, जिला गांदरबल में भी जिला चुनाव अधिकारी ने स्वीप (सिस्टमैटिक वोटर एजुकेशन एंड इलेक्ट्रोरल पार्टिसिपेशन) के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए हैं। उन्होंने साझा करते हुए कहा, 'आंधियों के बीच जहां भी जला हुई दीया मिल जाएगा, उससे पूछ लेना जम्हूरियत का पता मिल जाएगा।'
विज्ञापन


इसके अलावा, मतदान को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने रैलियों और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया है। ये गतिविधियां लोगों के बीच मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनमें उत्साह पैदा करने का काम कर रही हैं। इस प्रकार, जिला प्रशासन का यह प्रयास न केवल मतदान प्रतिशत को बढ़ाने का है, बल्कि लोकतंत्र में हर नागरिक की भागीदारी को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed