फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: App launched to take online feedback of teachers from children

जम्मू-कश्मीर: बच्चों से शिक्षकों की ऑनलाइन फीडबैक लेने को एप लांच, 40 प्रतिशत के पास स्मार्टफोन ही नहीं

Thu, 09 Feb 2023 12:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 09 Feb 2023 12:37 PM IST
सार

एनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट (असर) 2021 के तहत जम्मू-कश्मीर में 40 फीसदी बच्चों या उनके माता-पिता के पास स्मार्टफोन नहीं हैं। 2021 में ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर में 70 फीसदी बच्चे डिजिटल डिवाइस का उपयोग नहीं करते हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: App launched to take online feedback of teachers from children
जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा विभाग बच्चों से शिक्षकों की फीडबैक लेगा। इसके लिए ऑनलाइन समीक्षा एप लांच किया है। लेकिन सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 40 फीसदी बच्चों के पास स्मार्टफोन नहीं हैं। ऐसे में विभाग की बच्चों से शिक्षकों की ऑनलाइन फीडबैक लेने की योजना सिर्फ दावों तक ही सीमित रह जाएगी।

विज्ञापन


एनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट (असर) 2021 के तहत जम्मू-कश्मीर में 40 फीसदी बच्चों या उनके माता-पिता के पास स्मार्टफोन नहीं हैं। वहीं, 2021 में ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर में 70 फीसदी बच्चे डिजिटल डिवाइस का उपयोग नहीं करते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में बच्चे कैसे अपना फीडबैक दर्ज करवा सकेंगे। प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में स्थिति और भी खराब है। बच्चों के पास डिजिटल डिवाइस नहीं हैं। ऐसे में फीडबैक देना उनके लिए संभव नहीं होगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों का बच्चों से फीडबैक लेने के लिए ऑनलाइन एप ‘समीक्षा’ लांच किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एप के माध्यम से बच्चों से कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनका जवाब ऑनलाइन ही देना होगा। स्मार्टफोन नहीं होने से कोविड के दौरान भी बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई थी। उसको देखते हुए विभाग ने रेडियो और टीवी क्लासेज शुरू की थीं।


विभाग की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को इस प्रणाली से जोड़ा जा सके। कोविड के समय प्रदेश में काफी संख्या में बच्चों के पास स्मार्टफोन उपलब्ध थे। बच्चे अपने अभिभावकों के मोबाइल से भी फीडबैक दर्ज करवा सकेंगे। - डॉ. रवि शंकर शर्मा, स्कूल शिक्षा निदेशक, जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed