{"_id":"64ee5a0b9aae5ff9e20f2db9","slug":"jammu-kashmir-amarnath-yatra-srinagar-news-c-10-jam1006-191908-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पवित्र गुफा में पूजन के बाद कल यात्रा का होगा समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पवित्र गुफा में पूजन के बाद कल यात्रा का होगा समापन
Wed, 30 Aug 2023 02:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 30 Aug 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पहलगाम। भगवान शिव की पवित्र गदा के रूप में लोकप्रिय छड़ी मुबारक चंदनबाड़ी में रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार की सुबह शेषनाग के लिए रवाना हो गई। यहां रात्रि विश्राम के बाद बुधवार को पंचतरणी में रुकेगी। वीरवार को पवित्र गुफा के लिए रवाना होगी, जहां पवित्र गुफा में पूजन के साथ वार्षिक अमरनाथ यात्रा का समापन हो जाएगा।
दशनामी अखाड़े के महंत दीपेंद्र गिरी के नेतृत्व में छड़ी मुबारक यात्रा अपने आखिरी चरण में सोमवार को पहलगाम से रवाना हुई थी। धार्मिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र गदा को चंदनबाड़ी से शेषनाग तक ले जाया गया। इस बार पहला मौका है, जब यात्रा 62 दिन की आयोजित की गई है। एक जुलाई को पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ था।