फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Agriculture fair begins with colorful presentations in Skaust Jammu, exhibition of products from every corner of the state

जम्मू-कश्मीर: स्कास्ट जे में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ कृषि मेले का आगाज, प्रदेश के कोने-कोने के उत्पादों की लगाई प्रदर्शनी

Fri, 08 Oct 2021 04:25 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 08 Oct 2021 04:25 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री परशोतम रुपाला ने किया उद्घाटन। मेले के जरिए यह बताया गया कि जम्मू कश्मीर में किस क्षेत्र में क्या क्या पैदा होता है। यह भी कि सस्ते दाम पर कितने उत्पाद मिल सकते हैं, जो विभाग और किसानों के पास मौजूद हैं।
 

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Agriculture fair begins with colorful presentations in Skaust Jammu, exhibition of products from every corner of the state
किसान मेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेर-ए-कश्मीर कृषि एवं तकनीकी विज्ञान विश्वविद्यालय(स्कास्ट जे) में गुरुवार को कृषि मेले का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ आगाज हुआ। इस दौरान कलाकारों ने मेले में समा बांध दिया। कई पशुुओं ने भी करतब दिखाए। खेलकूद का आयोजन भी किया गया। इसमें स्थानीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मेले का उद्घाटन केंद्रीय पशुपालन मंत्री परशोतम रुपाला ने किया। इसमें 200 से अधिक स्टाल लगाए हैं, जिसमें प्रदेश के वैज्ञानिकों और किसानों के उत्पाद शामिल हैं। आठ अक्तूबर से शुरू मेला 11 अक्तूबर तक चलेगा।

विज्ञापन


मेले में सब्जियों, फलों, खेतीबाड़ी में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों, दूध उत्पादन, मछली पालन, भेड़ पालन, पशु पालन, फसलों आदि के स्टाल लगाए गए हैं। प्रदेश के कोने-कोने से उक्त विभागों के वैज्ञानिकों और किसानों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। मेले के जरिए यह बताया गया कि जम्मू कश्मीर में किस क्षेत्र में क्या क्या पैदा होता है। यह भी कि सस्ते दाम पर कितने उत्पाद मिल सकते हैं, जो विभाग और किसानों के पास मौजूद हैं। किसानों को यह भी बताने का प्रयास किया गया है कि वह तकनीक से कृषि और डेयरी क्षेत्र में कितना कमा सकते हैं।
विज्ञापन


किसानों को तकनीक और पैदावार के तमाम गुण बताए गए हैं। किसानों को बताया गया कि कृषि विभाग, बागवानी, पशु पालन, मछली पालन, भेड़ पालन आदि विभागों के पास कौन-कौन से उत्पादों के बीज, तकनीक और किस्में मौजूद हैं, जिनके जरिए वह आमदनी को दुगना कर सकते हैं। वैज्ञानिकों की ओर से इन उत्पादों की तैयार किस्में भी प्रदर्शनी में लगाई गई हैं। जम्मू-कश्मीर के लगभग हर जिले के कृषि विज्ञान केंद्र और संबंधित विभाग की ओर से अपने क्षेत्र में पैदा होने वाले उत्पादों की प्रदर्शनी शामिल है। किसानों के लिए कांफ्रेंस भी आयोजित की गई। कृषि विवि के उपकुलपति जे पी शर्मा और रिसर्च विभाग के निदेशक जे पी शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सचिवालय कर्मचारियों का आधा माह छुटि्टयों में बीतेगा, जानिए कब-कब होगें अवकाश


केंद्रीय मंत्री परशोतम रुपाला ने सभी स्टालों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से कई योजनाओं को शुरू किया गया है। किसानों को चाहिए कि वह इसका अधिक से अधिक लाभ लें। योजनाओं को अपनाकर किसान अपनी आय को दुगना कर सकते हैं। मंत्री ने स्कास्ट में बनाए गए मछली पालन प्रोजेक्ट का उद्घाटन भी किया। मेले में पशु प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें घोड़े, गाय, भैंस, भेड़ें आदि हैं।

क्या कुछ है प्रदर्शनी में और खरीद के लिए
कश्मीर का सेब, केसर, अखरोट, जम्मू संभाग का आम, अमरूद, लीची, फल-सब्जियां, बासमती, राजमा, माश, शहद आदि समेत करीब एक हजार उत्पाद प्रदर्शनी में हैं। पूरी तरह से जैविक खेती से तैयार किए उत्पाद भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed