{"_id":"602ce79f8ebc3ee97c56f93e","slug":"jammu-kashmir-after-the-airport-the-rtpcr-test-starts-again-at-the-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : एयरपोर्ट के बाद रेलवे स्टेशन पर भी फिर आरटीपीसीआर टेस्ट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : एयरपोर्ट के बाद रेलवे स्टेशन पर भी फिर आरटीपीसीआर टेस्ट शुरू
Wed, 17 Feb 2021 03:23 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 17 Feb 2021 03:23 PM IST
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में यात्रियों का आवागमन बढ़ने से कोविड संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है। इसे देखते हुए सरकार ने जम्मू एयरपोर्ट के बाद मंगलवार को जम्मू रेलवे स्टेशन पर भी आरटीपीसीआर कोविड टेस्ट शुरू कर दिए। प्रारंभिक स्तर पर 250-300 यात्रियों के आरटीपीसीआर टेस्ट करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके बाद इसे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं। इसके साथ यात्रियों के रैपिड एंटीजन कोविड टेस्ट भी किए जा रहे हैं। पिछले कई माह बाद स्टेशन पर आरटीपीसीआर टेस्ट दोबारा शुरू किए गए हैं। मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर 233 यात्रियों के आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए। इन यात्रियों के रैपिड एंटीजन टेस्ट भी किए गए। एयरपोर्ट और स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों को आरटीपीसीआर टेस्ट के बाद होम आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : स्कूल परिसरों में लगेंगे औषधीय पौधे, बच्चों में पोषण को बढ़ावा देने को किए जा रहे प्रयास
विज्ञापन
इसमें वैष्णो देवी यात्रियों को फिलहाल रैपिड एंटीजन टेस्ट किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें अधिक देर तक रोका न जा सके। आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट उसी दिन आ रही है। जिसमें 6-8 घंटे का समय लग जाता है। हालांकि, रैपिड एंटीजन टेस्ट में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर अधिक संक्रमित मामले सामने नहीं आ रहे हैं।