फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir ACB took action against former superintending engineer in disproportionate assets case

जम्मू कश्मीर: आय से अधिक संपत्ति मामले में ACB ने पूर्व अधिक्षण अभियंता पर की कार्रवाई, दस्तावेज जब्त

Fri, 15 Mar 2024 01:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 15 Mar 2024 01:42 PM IST
सार

एसीबी ने तत्कालीन अधीक्षण अभियंता पीएमजीएसवाई सर्किल बारामुला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
jammu kashmir ACB took action against former superintending engineer in disproportionate assets case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने तत्कालीन अधीक्षण अभियंता पीएमजीएसवाई सर्किल बारामुला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। वीरवार को आरोपी के श्रीनगर, पुलवामा और जम्मू में आवासों में तलाशी ली गई। आरोपी मोहम्मद अयूब वानी निवासी रेलवे कॉलोनी निहामा (पुलवामा) का निवासी है।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के पास आय से अधिक संपत्ति है और उसने लाखों रुपये के सोने के आभूषण खरीदे हैं। सत्यापन के दौरान संपत्ति उसकी आय के ज्ञात स्रोत से अधिक पाई गई। उसके खिलाफ एसीबी के श्रीनगर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। 
विज्ञापन


अदालत से तलाशी वारंट जारी करने के बाद तीन अलग-अलग स्थानों पर एसीबी की टीमों ने वीरवार को दबिश दी। इसमें रावलपोरा श्रीनगर में आरोपी के आवासीय घर, रेलवे कॉलोनी निहामा पुलवामा में आवासीय घर और सैनिक कॉलोनी जम्मू में अंसर टावर में एक फ्लैट है। अधिकारियों के अनुसार, तलाशी के दौरान राजस्व से जुड़े दस्तावेज, वित्त/बैंक दस्तावेज आदि सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed