फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir 80 percent population not take precautionary dose of Corona vaccine

लापरवाही: जम्मू कश्मीर में 80 प्रतिशत आबादी ने नहीं ली कोरोना की एहतियाती खुराक

Wed, 29 Mar 2023 01:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 29 Mar 2023 01:35 PM IST
सार

कोरोना वायरस से बचने के कोविड दिशानिर्देशों का पालन करने के साथ टीका लगाना भी जरूरी है। कोविड की पिछली तीन लहरों को झेलने के बाद एहतियाती खुराक लेनी चाहिए।

विज्ञापन
Jammu Kashmir 80 percent population not take precautionary dose of Corona vaccine
corona vaccine - फोटो : istock

विस्तार

देश के विभिन्न राज्यों में कोविड का नया वेरिएंट संक्रमण फैला रहा है। मार्च 2022 में कोविड का प्रभाव कम होने के बाद लोग खासतौर पर एहतियाती कोविड की खुराक को लेकर बेपरवाह रहे। जम्मू-कश्मीर की बात करें तो 18 से अधिक आयु वर्ग की अनुमानित 93 लाख (कुल आबादी का 66 प्रतिशत का हिस्सा) आबादी में से 80 प्रतिशत (76 लाख से अधिक) ने एहतियाती खुराक ली ही नहीं है। यानी अगर कोविड संक्रमण अपना प्रभाव दिखाता है तो एहतियाती खुराक नहीं लेने वाले सबसे पहले चपेट में आएंगे। 

विज्ञापन


कोविड की पिछली तीन लहरों को झेलने के बाद एहतियाती खुराक लेनी चाहिए। विशेषज्ञ डाक्टरों के अनुसार कोविड से बचाव के लिए जरूरी टीके की खुराक के साथ कोविड दिशानिर्देशों का पालन करना भी जरूरी है।
विज्ञापन


चिकित्सा केंद्रों पर मौजूदा एहतियाती टीके की खुराक उपलब्ध नहीं

जम्मू-कश्मीर के चिकित्सा केंद्रों पर मौजूदा एहतियाती टीके की खुराक उपलब्ध नहीं है। स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से खुराक की मांग की गई है, लेकिन अभी तक यह उपलब्ध नहीं हो पाई है। एक साल से प्रदेश में कोविड दिशानिर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। सार्वजनिक स्थानों के लेकर चिकित्सा केंद्रों तक यही हालत है। सामाजिक दूरी, मास्क का प्रयोग, बार-बार हाथ धोने का चलन खत्म हो चुका है। इससे कोविड बार-बार दस्तक दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एहतियाती खुराक नहीं लेने वाले बीमार लोगों के लिए नया वेरिएंट हो सकता है घातक

डॉक्टरों के अनुसार जो लोग पहले से बीमार हैं और उन्होंने एहतियाती कोविड की खुराक नहीं ली है तो उनके लिए कोविड का नया वेरिएंट घातक हो सकता है। हालांकि पिछले साल लगभग लोगों ने कोविड की दो टीके की खुराक ली हैं, लेकिन टीके की खुराक का वायरस से लड़ने की मानव शरीर में 6 से 8 माह तक का ही समय रहता है, यानी अब लगभग लोगों को टीके की खुराक की जरूरत है। लेकिन एहतियाती खुराक नहीं लेने वाले शारीरिक क्षमता के हिसाब से अधिक कमजोर हैं।

शारीरिक क्षमता को मजबूत करती है एहतियाती खुराक

जीएमसी के माइक्रोबायोलाजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संदीप डोगरा के अनुसार कोविड टीके की खुराक लेने के 15 से 20 दिन के बाद ही मानव शरीर में शारीरिक क्षमता बढ़ती है। इसलिए अगर एहतियाती खुराक ले ली जाती है तो समाज का एक बड़ा वर्ग वायरस से लड़ने के लिए सक्षम हो सकता है।

लोगों के लिए एहतियाती खुराक उपलब्ध करवाई गई थी, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज किया है। कोशिश की जा रही है कि यह खुराक जल्द से जल्द उपलब्ध करवाई जाए। - डॉ. सलीम उर रहमान, स्वास्थ्य निदेशक, जम्मू।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed