{"_id":"63d1332adda7376c445b7e38","slug":"jammu-kashmir-38-police-officers-and-personnel-to-honored-with-police-medal-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: प्रदेश के 38 पुलिस अफसर और कर्मचारी पुलिस मेडल से होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: प्रदेश के 38 पुलिस अफसर और कर्मचारी पुलिस मेडल से होंगे सम्मानित
Wed, 25 Jan 2023 07:18 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 25 Jan 2023 07:18 PM IST
सार
एडीजीपी दानेश राणा और विजय कुमार को विशिष्ट सेवा पुरस्कार, 11 कर्मियों को सराहनीय सेवा एवं 25 को बहादुरी पुरस्कार से नवाजा जाएगा। केंद्र सरकार ने इसकी घोषणा कर दी है। देश भर में कुल 901 पुलिस अफसरों व कर्मियों को यह अवॉर्ड दिए जाएंगे।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस मुख्यालय
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के 38 पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा। एडीजीपी दानेश राणा और विजय कुमार को विशिष्ट सेवा पुरस्कार, 11 कर्मियों को सराहनीय सेवा एवं 25 को बहादुरी पुरस्कार से नवाजा जाएगा। केंद्र सरकार ने इसकी घोषणा कर दी है। देश भर में कुल 901 पुलिस अफसरों व कर्मियों को यह अवॉर्ड दिए जाएंगे। इनमें 140 कर्मियों को पुलिस बहादुरी पुरस्कार, 93 को विशिष्ट सेवा पुरस्कार और 668 को सराहनीय सेवा पुरस्कार दिया जाएगा। 901 पुरस्कारों में से 38 जम्मू-कश्मीर के पुलिसकर्मियों को मिलेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी) जीवन और संपत्ति को बचाने या अपराध को रोकने या अपराधियों को गिरफ्तार करने में विशिष्ट वीरता के आधार पर प्रदान किया जाता है। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक (पीपीएम) पुलिस सेवा में विशेष विशिष्ट रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएम) संसाधन और कर्त्तव्य के प्रति समर्पण की विशेषता वाली मूल्यवान सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन