फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: 1917 crore approved for six lane express from Jakh to Kunjwani, Gadkari gave information

Jammu Kashmir: जख से कुंजवानी तक सिक्स लेन एक्सप्रेस के लिए 1917 करोड़ मंजूर, गडकरी ने दी जानकारी

Sun, 09 Oct 2022 04:06 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 09 Oct 2022 04:06 PM IST
सार

सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी। इस परियोजना के पूरा होने के बाद सीधे जम्मू एयरपोर्ट के टर्मिनल तक भी पहुंचा जा सकेगा। इससे यात्रियों को सुविधा होगी। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: 1917 crore approved for six lane express from Jakh to Kunjwani, Gadkari gave information
एक्सप्रेस वे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस वे के पहले चरण का काम जम्मू-कश्मीर में जारी है। केंद्र सरकार ने विजयपुर के जख से लेकर जम्मू के कुंजवानी तक सिक्स लेन के लिए 1917.32 करोड़ की संशोधित राशि जारी कर दी है। सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है यह परियोजना पूरी होने के बाद जम्मू एयरपोर्ट के भीतर टर्मिनल तक सीधे पहुंचा जा सकेगा। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। बजट जारी होने के बाद एलजी मनोज सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना जम्मू कश्मीर के विकास को गति देने के साथ लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी।
विज्ञापन


भारतमाला परियोजना के तहत देश की राजधानी दिल्ली से अमृतसर और कटड़ा को जोड़ने वाली महत्वाकांक्षी परियोजना का कार्य जारी है। प्रदेश में कीड़ियां गंडियाल से दाखिल होने वाले एक्सप्रेस वे में राजबाग और चड़वाल से सांबा तक जहां ग्रीन फील्ड शामिल है, वहीं विजयपुर से दोमेल के बीच ब्राउन फील्ड के इलाके शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना के लिए 25 हजार करोड़ की राशि इसी महीने केंद्र सरकार ने मंजूर की है। इसके तहत ग्रीन फील्ड में नकोदर से 100 किलोमीटर की दूरी तय करने वाला यह एलाइनमेंट, पांच सिख गुरुओं की नगरी-सुल्तानपुर लोधी (श्री गुरु नानक देव जी), गोइंदवाल साहिब (श्री गुरु अमरदास जी), खडूर साहिब (श्री गुरु अंगद देव जी), तरनतारन (श्री गुरु अर्जन देव जी) और अमृतसर (श्री गुरु रामदास जी) के नगरों को भी जोड़ेगा।

कुछ समय पहले हाईवे प्राधिकरण ने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू करवाई है। इसके तहत जिला उपायुक्तों को कलेक्टर भूमि अधिग्रहण नियुक्त करते हुए एक्सप्रेस वे के अधीन आने वाले गांवों के राजस्व नक्शे उपलब्ध करवाने को कहा गया था।


जम्मू-कश्मीर में यह एक्सप्रेस वे कठुआ, सांबा, जम्मू और रियासी जिले से होकर गुजरेगा। इसकी जद में कठुआ के 77 गांवों की जमीन आएगी। प्रदेश में इस एक्सप्रेस वे की लंबाई 105 किलोमीटर रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed