फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: 10 houses 4 cowsheds and several shops damaged by landslide in Ganderbal

जम्मू कश्मीर: गांदरबल में भूस्खलन से 10 घर, 4 गौशालाएं और कई दुकानें क्षतिग्रस्त, श्रीनगर-लेह राजमार्ग बंद

Mon, 20 Feb 2023 02:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 20 Feb 2023 02:35 PM IST
सार

गांदरबल जिले के सोनमर्ग के रेजान क्षेत्र में भूस्खलन के चलते करीब 10 घर, 4 गौशालाएं और कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। मौके पर से  प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: 10 houses 4 cowsheds and several shops damaged by landslide in Ganderbal
गांदरबल में भूस्खलन से जमा हुआ मलबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के रेजन इलाके में भूस्खलन के बाद सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी राहत और बचाव कार्य जारी रहा। इस दौरान जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। घटना में 10 दुकानें, 10 मकान और 4 गौशाला क्षतिग्रस्त हो गईं। लाखों का माली नुकसान हुआ है और कई माल मवेशी भी मारे गए।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार उनकी प्राथमिकता है कि श्रीनगर-सोनमर्ग राजमार्ग को खोला जाए जोकि 10 दिनों के बाद स्नो क्लीयरेंस के बाद रविवार को खोला गया था, लेकिन कुछ घंटे बाद भूस्खलन के बाद फिर बंद हो गया। एक स्थानीय निवासी परवेज अहमद भट ने कहा कि हम रविवार शाम घरों में बैठे थे कि अचानक बाहर शाम 6 बजे शोर मच गया कि भूस्खलन हो रहा है।
विज्ञापन


जैसे ही हम बाहर निकले तो पूरा पहाड़ ही धीरे-धीरे खिसक रहा था। लोग किसी हद तक अपने आपको बचाने में सफल रहे लेकिन करीब 12 मकान और 8 दुकानें मलबे के नीचे दबकर तबाह हो गईं जबकि काफी माल मवेशी भी मर गए। भट ने कहा कहा कि हमारा पूरा इलाका खतरे में है क्योंकि पहाड़ की मिट्टी कभी भी खिसक सकती है जिससे और नुकसान हो सकता है। हमारी जानों को भी खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएआरएफ कॉम्पोनेन्ट गुंड के इंचार्ज मोहम्मद शफी ने कहा, अचानक से भूस्खलन हुआ और मकान इसके नीचे दब गए। इसलिए ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। राहत की बात यह रही कि लोग पहले ही सुरक्षित स्थानों की ओर भाग गए थे। माली नुकसान काफी हुआ है, तुरंत घटना के बाद टीम मौके पर पहुंची और ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। कोशिश है कि सबसे पहले रोड क्लीयरेंस की जाए।

वहीं बीआरओ के अधिकारी ने कहा कि रविवार रात को भूस्खलन के बाद से क्लीयरेंस का कार्य जारी है। देर रात 12 बजे तक तो मलबा धीरे-धीरे खिसक रहा था। फिर आज तड़के से जेसीबी और अन्य मशीनों के साथ काम शुरू कर दिया गया।

इसी बीच एसडीएम कंगन जावेद अहमद ने कहा कि कल रात को जो लैंडस्लाइड हुई उससे 10 दुकानें, 10 मकान और 4 गौशाला को पूरी तरह से नुकसान पहुंचा है और राहत की बात है कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।


उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, बीआरओ और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं। प्रशासन की पूरी कोशिश है कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रखा जाए और जिनका नुकसान हुआ है उन्हें मुआवज़ा दिया जाए।



 
ये भी पढ़ें-  रामबन में भूस्खलन: 13 घर क्षतिग्रस्त, कब्रिस्तान भी चपेट में, शव निकालकर दूसरी जगह किए सुपुर्द-ए खाक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed