फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, jammu university, ROJGAR MELA

Jammu News: रोजगार मेले में 565 ने किया आवेदन, 14 को नौकरी और 214 हुए शॉटलिस्ट

Fri, 24 Jan 2025 02:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 24 Jan 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
jammu, jammu university, ROJGAR MELA
रोजगार में हिस्सा लेते अभ्यथी। संवाद
जम्मू विवि में सेंटर ऑफ डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन की ओर से हुआ आयोजन
विज्ञापन

सुबह साढ़े दस से शाम शाढ़े चार बजे तक लगी रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में वीरवार को सेंटर ऑफ डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) की ओर से रोजगार मेला लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में नौकरी के लिए युवाओं की सुबह साढ़े दस से शाम साढ़े चार बजे तक भीड़ लगी रही। मेले में 565 अभ्यर्थियों ने आवदेन किया, जिनमें से 14 को नौकरी मिली और 214 को शॉर्ट लिस्ट किया गया है।
रोजगार मेले में 15 निजी कंपनियों के अधिकारी मौजूद रहे। पंजीकरण के बाद युवा संबंधित कंपनी के काउंटर पर पहुंचे और दस्तावेज की जांच के बाद साक्षात्कार दिया। करीब 560 युवाओं ने वोदन किया। इनमें से अनुभवी और फ्रेशर दोनों शामिल रहे। रोजगार मेले में आई कंपनियों ने दस हजार से लेकर 40 हजार प्रति माह तक के वेतन पर जॉब लैटर दिए।
विज्ञापन

इनमें सहायक प्रोफेसर, सहायक प्रबंधक, सलाहकार, सेल्समैन, टैलीकॉलर सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। विवि के प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ. जसपाल सिंह ने बताया की जम्मू विश्वविद्यालय में पहली बार रोजगार मेला आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें न केवल विवि के छात्रों व अन्य युवाओं ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इसमें जम्मू-कश्मीर व पंजाब सहित अन्य राज्यों की 15 कंपनियों ने हिस्सा लिया।

हालही में स्नातक की है और पहली दफा रोजगार मेला में आवेदन किया है। टूर एंड ट्रैवल कंपनी में टैलीकॉलर के साथ वेलनेस कंपनी के सलाहकार के पद के लिए आवेदन किया है। इंटरव्यू तो काफी अच्छा हुआ है, परंतु नौकरी के लिए कॉल का इंतजार करने के लिए कहा गया है।
- श्रुति जम्वाल, जैन बाजार, जम्मू

समाजशास्त्र में 2024 में एमए की है। जम्मू विश्वविद्यालय में लगे रोजगार मेले में एक ही जगह पर विभिन्न कंपनियों नौकरी के अवसर दिए हैं। पंजाब की एक निजी कंपनी में बतौर मैनेजर और सलाहकार के पद के लिए इंटरव्यू दिया है। परिणाम के लिए उन्हें सूचित किया जाएगा। ऐसे आयोजन रोजगार के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं।
- रजनी, जंदराह, जम्मू

बायो कैमिस्ट्री में पीएचडी की है। लुधियाना के निजि कॉलेज में बतौर सहायक प्रोफेसर के बाद सीआईएसएसआर के प्रोजेक्ट में वरिष्ठ प्रोजेक्ट एसोसिएट काम कर चुका हूं। रोजगार मेले में सहायक प्रोफेसर के लिए आवेदन किया था। जम्मू के एक निजी कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति मिली है। सरकार को बेरोजगारी के लिए अहम कदम उठाने चाहिए।

- डॉ. खालिद सलारिया, नरवाल, जम्मू

बीएड की है और सरकारी नौकरी के लिए काफी कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल, जम्मू की निजी कंपनी में बतौर सेल्समैन हैं। लेकिन, वेतन कम के कारण दिक्कत हो रही है। रोजगार मेले में आई कंपनियों में सेल्समैन के लिए ही आवेदन किया है। आशा है कि अनुभव होने को कारण नौकरी मिलेगी।
- जुनैद, बठिंडी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed