{"_id":"677316859cfb88ed1f0ae105","slug":"jammu-jammu-university-apointment-youth-jammu-news-c-10-lko1027-513479-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया होगी सुव्यवस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया होगी सुव्यवस्थित
विज्ञापन
जम्मू विवि की 88वीं यूनिवर्सिटी काउंसिल की बैठक के दौरान उपराज्यपाल व अन्य सदस्य फोटो सूचना व
उपराज्यपाल ने रिक्त शिक्षण व गैर-शिक्षण पद भरने, पदोन्नति के मामलों को फास्ट-ट्रैक मोड में हल करने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया सुव्यवस्थित होगा। विश्वविद्यालय में रिक्त शिक्षण व गैर-शिक्षण पदों को भरने, कैरियर उन्नति योजना के तहत पदोन्नति के मामलों को फास्ट-ट्रैक मोड में हल करने के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय की खेल नीति के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए खेल विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाएगा। सोमवार को जम्मू विश्वविद्यालय के 88वीं यूनिवर्सिटी काउंसिल की बैठक उपराज्यपाल की अध्यक्षता में हुई। यूजीसी व राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशा-निर्देशों के अनुसार कई प्रावधानों को अपनाने सहित विभिन्न एजेंडा व प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में डिजाइन योर डिग्री कार्यक्रम के लिए क्रेडिट फ्रेमवर्क पर चर्चा हुई।
उपराज्यपाल ने विवि प्रबंधन को पाठ्यक्रम व कोर्स में नियमित संशोधन करने को कहा। उन्होंने आधुनिक दुनिया की उभरती चुनौतियां व जरूरतों के अनुरूप नए पाठ्यक्रम तैयार करने का निर्देश दिया। बैठक में उपराज्यपाल ने विवि को क्षेत्र की स्थानीय भाषाओं और संस्कृति को बढ़ावा देने को कहा। ई-ऑफिस को सुव्यवस्थित करने व चालू परियोजनाओं को समय रहते पूरा करने पर जोर दिया। विवि परिषद ने डिजाइन योर डिग्री अंडर-ग्रेजुएट कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा की।
विज्ञापन
जेयू के कुलपति प्रो. उमेश राय ने अनुसंधान, कौशल विकास, इंटर्नशिप और स्टार्ट अप, अनुभवात्मक शिक्षा, डिजिटल व पर्यावरण अनुकूल पहल और समग्र शिक्षा को बढ़ावा देने पर विवि की पहल की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उपराज्यपाल ने विवि को नैक प्लस प्लस ग्रेड हासिल करने पर शुभकामनाएं दी।
ये रहे बैठक में मौजूद
बैठक में शिक्षा मंत्री स्कीना इत्तू, उच्च शिक्षा मंत्रालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव शांतमनु, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. मंदीप के. भंडारी, जम्मू विवि के कुलपति प्रो. उमेश राय, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय, क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू के कुलपति प्रो. केएस चंद्रशेखर, बीएचयू वाराणसी के समाजशास्त्र विभाग के पूर्व प्रोफेसर प्रो. एके कौल, जम्मू विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. नीरज शर्मा और परिषद के अन्य सदस्य उपस्थित थे।