{"_id":"6378c58365770f285620b418","slug":"jammu-instructions-to-increase-the-security-of-border-police-posts-police-stations-patrolling-also-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: सीमांत पुलिस चौकियों, थानों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश, गश्त भी बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: सीमांत पुलिस चौकियों, थानों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश, गश्त भी बढ़ाई
Sat, 19 Nov 2022 05:31 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 19 Nov 2022 05:31 PM IST
सार
एडीजीपी जम्मू ने सरहदी थानों और पुलिस चौकियों की छतों से लेकर बाहर तक कड़ी निगरानी रखने के लिए कहा है। दरअसल, पुलिस के पास सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर फिदायीन हमले होने के इनपुट हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो : PTI (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू शहर के साथ लगते फ्लाय मंडाल पुलिस चौकी पर आतंकी हमले की साजिश नाकाम करने के साथ सीमांत इलाकों के तमाम पुलिस थानों और पुलिस चौकियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एडीजीपी जम्मू ने सरहदी थानों और पुलिस चौकियों की छतों से लेकर बाहर तक कड़ी निगरानी रखने के लिए कहा है। दरअसल, पुलिस के पास सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर फिदायीन हमले होने के इनपुट हैं। इसके साथ ही इस समय सर्दी का मौसम है और घने कोहरे की आड़ में सीमा पार घुसपैठ की आशंका भी है।
जानकारी के अनुसार कठुआ से अखनूर तक के सभी सरहदी पुलिस स्टेशनों और पुलिस चौकियों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। 24 घंटे इन जगहों पर छतों से लेकर बाहर नजर रखने के लिए कहा गया है। साथ ही साथ थाना और पुलिस चौकी परिसरों के बाहरी तरफ भी गश्त करने के लिए कहा गया है। बार्डर के आसपास होने वाली वाहनों की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए थानों के बाहर नाके लगाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
कोहरा बनेगा चुनौती
सूत्रों का कहना है कि सीमा पार से घने कोहरे की आड़ में घुसपैठ की आशंका है। इसके साथ ही पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिए हथियार भेजने और नशा तस्करी कराने के भी प्रयास तेज होंगे। खराब मौसम में इस तरह के प्रयास तेज होते हैं। यह बड़ी चुनौती है। इस समय सीमांत इलाकों में धान भी कट चुकी है। ऐसे में आतंकी संगठन सुरंग खोद कर भी घुसपैठ करने की फिराक में हैं।