फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Hockey League; Sahil Club Beat the KIC Jammu

जम्मू हॉकी लीग: साहिल क्लब ने केआईसी जम्मू को 10-1 से हराया

विज्ञापन
Jammu Hockey League; Sahil Club Beat the KIC Jammu
- दूसरे मुकाबले में बंदुरख हॉकी क्लब ए ने मास्टर्स इलेवन पर 7-0 से दर्ज की जीत
विज्ञापन

(फोटो)

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। केके हक्कू स्टेडियम में जारी जम्मू हॉकी लीग के आठवें दिन सोमवार को हुए मुकाबले में साहिल हॉकी क्लब और बंदुरख हॉकी क्लब ए ने शानदार जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में साहिल हॉकी क्लब ने खेलो इंडिया सेंटर (केआईसी) जम्मू को 10-1 से पराजित किया। साहिल हॉकी क्लब के जोतवीर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें हॉकी स्टिक और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

वहीं, बंदुरख हॉकी क्लब ए और मास्टर्स इलेवन के बीच दिन का दूसरा मुकाबला बिल्कुल एकतरफा रहा, जिसमें बंदुरख हॉकी क्लब ए ने 7-0 से जीत हासिल की। बंदुरख हॉकी क्लब ए ने शुरूआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। टीम ने पहले और दूसरे क्वार्टर में दो-दो गोल दागे, जबकि तीसरे क्वार्टर में तीन गोल किए। टीम के लिए दलीप और किरणदीप सिंह ने दो-दो गोल किए, जबकि राहुल अहरवार, रोहित अहरवार और समनजोत सिंह ने एक-एक गोल किए। मैचों की अंपायरिंग साहिल कुमार और सक्षम शर्मा ने किया। बलजीत कौर और गार्गी रिजर्व अंपायर और सोनिया व अंजू कुमारी स्कोर जज रहीं। मैच के दौरान खेल परिषद के हॉकी कोच जगजीत सिंह और केके हक्कू स्टेडियम के प्रबंधक अजय गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed