{"_id":"65e38784ef7bda6c5b0d16b6","slug":"jammu-health-pals-polio-drive-jammu-news-c-10-jam1008-314605-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आइए, आज नौनिहालों को पिलाएं दो बूंद जिंदगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आइए, आज नौनिहालों को पिलाएं दो बूंद जिंदगी की
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान आज से, मौसम में सुधार से मिलेगी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में रविवार से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान को शुरू किया जा रहा है। इसमें पहले दिन बूथों और अगले दो दिन डोर -टू-डोर अभियान चलाकर बचे हुए बच्चों को कवर किया जाएगा। अभियान में 0 से 5 साल तक के करीब 19 लाख बच्चों को दो बूंद जिंदगी (पोलियो निरोधक ड्राप्स) की पिलाई जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को मौसम में सुधार आएगा, जिससे अभियान को सफल बनाने में मदद मिलेगी।
अभियान में किसी भी तरह की बाधाओं को दूर करने के लिए जिला टास्क फोर्स जिला प्रशासन के अधीन काम करेंगी। अभियान में जोखिम वाले क्षेत्रों में झुग्गी झोंपड़ी, ईंट भट्ठा आदि स्थानों पर पहुंचकर बच्चों को अधिक प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि मौसम में सुधार का दावा किया गया है, लेकिन अगर बर्फबारी संभावित क्षेत्रों में कोई अड़चन आएगी, तो वहां अभियान का विस्तार करने का प्रावधान होगा। पिछले दो दिन से खासतौर पर कश्मीर संभाग के पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि पल्स पोलियो अभियान के लिए पहले ही ऐसे इलाकों में पोलियो निरोधक वैक्सीन पहुंचा दी गई है। पिछले कई सालों से भारत पोलियो मुक्त चल रहा है। लेकिन जम्मू कश्मीर की सीमाएं पाकिस्तान और अफगानिस्तान से लगती हैं, जिससे यहां पोलियो के खतरे को नकारा नहीं जा सकता है। इन दोनों देशों में आज भी पोलियो के मामले मिल रहे हैं। पोलियो वायरस बच्चों के नर्विस सिस्टम को प्रभावित करता है। पल्स पोलियो अभियान में 43 हजार से अधिक कर्मियों की सेवाएं ली जा रही हैं।