{"_id":"6792b1ef77ba7f4f2d0c956a","slug":"jammu-greater-kalish-crime-theft-jammu-news-c-10-lko1027-530496-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दस किलो लड्डू और 12 किलो पनीर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दस किलो लड्डू और 12 किलो पनीर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। हलवाई की दुकान से पनीर और लड्डू चोरी करने का मामला सामने आया है। वारदात शहर के ग्रेटर कैलाश की है। बिश्नाह के रहने वाले गणेश दत्त की दुकान पर बुधवार रात चोरों ने शटर तोड़कर सेंध लगा दी। वहीं, शहर के रिहाड़ी से भी एक बाइक चोरी हुई है।
गणेश ने ग्रेटर कैलाश पुलिस को शिकायत दी। बताया कि दुकान बंदकर घर चला गया था। वीरवार सुबह छह बजे पहुंचा तो देखा कि शटर उठा हुआ है। दुकान में रखे करीब 10 किलो लड्डू और 12 किलो पनीर नहीं था। गल्ले से चिल्लर समेत कुछ रुपये भी ले गए।
इस वारदात को अंजाम देने वाले चोर सीसीटीवी में भी कैद हुए हैं। वहीं, शहर के रिहाही में रहने वाले संजय कुमार की घर के बाहर से बुधवार की रात बाइक (जेके02सीक्यू 0620) चोरी हो गई। पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई गई।