फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, government, vice chief minister, inspection

समय पर पूरा हो नालों का निर्माण : उपमुख्यमंत्री

विज्ञापन
jammu, government, vice chief minister, inspection
रेजीडेंसी रोड में जारी निर्माण कार्य का निरीक्षण करते उपमुख्यमंत्री फोटो सूचना विभाग
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जारी विकास कार्याें का निरीक्षण कर दिए दिशानिर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के रेजिडेंसी रोड में बरसात के मौसम में जलभराव न हो और जल निकासी की व्यवस्था सुचारु रहे। इसके लिए विकास कार्यों को समय पर पूरा किया जाए। यह निर्देश उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने वीरवार को रेजिडेंसी रोड क्षेत्र में जारी विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान दिए।
स्मार्ट सिटी परियोजना व नगर निगम के तहत शहर के नालों व नालियों का निर्माण जारी है। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता का ध्यान रखने के लिए भी कहा। शहर में जारी सौंदर्यीकरण कार्यों को तेजी समय रहते पूरा करने को कहा, ताकि लोगों को लाभ मिल सके। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को स्वीकृत योजनाओं के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

निर्माण कार्य में किसी तरह की अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई की भी बात कही। जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनी हुई सरकार लोग की हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बरसात के समय जलभराव सबसे बड़ी समस्या होती है। नालों का समय रहते निर्माण कार्य पूरा करना होगा ताकि लोगों को इस बार बरसात में जलभराव की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. फारुक अब्दुल्ला की ओर से स्मार्ट सिटी के कार्यों की आलोचना करने पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी बातों को ध्यान में रखते हुए सभी कमियों को दूर करने की कोशिश की जा रही है। उपमुख्यमंत्री के साथ नगर निगम आयुक्त देवांश यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


तवी रिवर फ्रंट का होगा विस्तार
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तवी रिवर फ्रंट का विस्तार किया जा रहा है। वर्तमान में जारी निर्माण कार्य के अलावा इसका विस्तार किया जाना है। इसको लेकर केंद्र को विस्तृत प्रोजेक्ट की रूपरेखा भेजी है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू होगा। तवी के ज्यादा से ज्यादा हिस्से पर इस तरह फ्रंट बने उसके काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक से दो साल में काम पूरा होगा। उन्होंने कहा कि थोड़ा समय लगेगा क्योंकि फंडिंग यूटी के हिसाब से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed