{"_id":"67f594df668630c91d0d6b97","slug":"jammu-epfo-awareness-jammu-news-c-10-lko1027-584641-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ईपीएफओ एक लाख अस्थायी कर्मियों को ईपीएफ के लिए करेगा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ईपीएफओ एक लाख अस्थायी कर्मियों को ईपीएफ के लिए करेगा जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) निजी क्षेत्र के साथ ही अब सरकारी विभागों में सेवारत अस्थायी कर्मचारियों का ईपीएफ कटवाएगा। इसके लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
ईपीएफओ के अनुसार सरकारी विभागों में सेवारत अस्थायी, अनुबंध कर्मचारी और पार्ट टाइमर कर्मचारी सेवाएं तो दे रहे हैं मगर इनको कोई लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे कर्मचारियों को राहत प्रदान की जाएगी। ईपीएफ कटने के बाद पेंशन और बीमा सुविधा से भी जुड़ जाएंगे। सूत्रों के अनुसार प्रदेशभर में अलग-अलग विभागों में 61 हजार अस्थायी कर्मचारी, 50 हजार के करीब अनुबंध कर्मी तो पांच हजार से ज्यादा पार्ट टाइमर कर्मचारी सेवारत हैं। इन कर्मचारियों से सरकारी विभागों में काम तो लिया जा रहा है मगर हर माह मानदेय जारी हो रहा है। इस मानदेय में ईपीएफ की राशि नहीं कट रही है।
सेवानिवृत्त होने पर कर्मचारियों को कोई भी वित्तीय लाभ नहीं मिल रहा है।