{"_id":"682b95f404b955f7c7006f7a","slug":"jammu-electricity-water-problem-jammu-news-c-10-jam1003-616220-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिजली कटौती के साथ जलने लगे ट्रांसफार्मर, गहराने लगी पेयजल समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिजली कटौती के साथ जलने लगे ट्रांसफार्मर, गहराने लगी पेयजल समस्या
विज्ञापन
- रात तीन बजे नरवाल, सिद्दड़ा, छन्नी हिम्मत में जले ट्रांसफार्मर, दस बजे बिजली हुई बहाल
- बिश्नाह ग्रिड में तकनीकी खराबी, गंग्याल ग्रिड में डाल दिया लोड, 14 से 16 घंटे बिजली रह रही गुल
- कासिम नगर, शेख नगर, कालिका कॉलोनी में मिल रहा पांचवें दिन पानी, टैंकर से हो रही पानी की आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। तापमान बढ़ते ही बिजली कटौती के साथ ट्रांसफार्मर जलने का क्रम शुरू हो गया है। नरवाल, सिद्दड़ा और छन्नी हिम्मत में टांसफार्मर जले हैं। हालांकि, सुबह तक नए ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिए गए। इसके साथ पानी की समस्या भी गहरा गई है।
मौजूदा समय में गंग्याल, कुंजवानी, बंधुरख, सतवारी, बेलीचराना इलाकों में बिजली की कटौती ज्यादा हो रही है। इस कारण लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। लोगों का कहना है कि बिश्नाह पावर ग्रिड में परेशानी आ रही है, जिससे गंग्याल और आसपास इलाकों में लोड स्थानांतरित किया गया है। इससे रोजाना 14 से 16 घंटे बिजली गुल रह रही है।
बिजली बंद होने का असर पानी की आपूर्ति पर पड़ रहा है। इससे रोजमर्रा के काम काफी हद तक प्रभावित हो रहे हैं। वार्ड 48 के कासिम नगर, कालिका कॉलोनी, शेख नगर में पांचवें दिन पानी की आपूर्ति लोगों को हो रही है। लोगों को रोजमर्रा के काम के लिए पानी कासिम नगर स्थित पीएचई के पानी स्टोरेज प्लांट से वाहनों में भरकर लाना पड़ रहा है। गर्मी में हर बाद ऐसा ही होता है। लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ता है।
विज्ञापन
जानीपुर, रिहाड़ी, तालाब तिल्लो, भगवती नगर सहित कई इलाकों में पानी 45 के बजाए 25 मिनट ही मिल रहा है। मजबूरी में लोग निजी टैंकर हायर करने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में रोजाना 800 से एक हजार रुपये अतिरिक्त अदा करना पड़ रहे हैं।
-- -- -- -- --
शहरवासियों की समस्या
- बिना स्मार्ट मीटर वाले इलाकों में 5 से 7 घंटे के कट लग रहे
- लोड़ बढ़ने से शहर में दो से तीन ट्रांसफार्मर जल रहे
- टैंकर हायर कर बुझ रही प्यास
-- -- -- -- -- -- -
लोड बढ़ने से आ रही समस्या, होगा समाधान : बलोरिया
पूर्व डिप्टी मेयर बलदेव सिंह बलोरिया ने कहा कि इसका समाधान करवाया जा रहा है। बिजली कटौती हो रही है। पावर ग्रिड का लोड दूसरे ग्रिड में डाला गया है। इस कारण लोग परेशान हैं। वार्ड 48 के पूर्व पार्षद शाम लाल बस्सन ने कहा कि कासिम नगर सहित कई इलाकों में पांचवें दिन पानी आ रहा है। विभाग इसका समाधान करे। वार्ड 31 के पूर्व पार्षद सुच्चा सिंह और वार्ड 19 के पूर्व पार्षद अमित गुप्ता ने कहा कि गर्मी बढ़ने के साथ पानी ढांचा हांफ गया है।
-- -- -- -- -- --
कोट
लोड बढ़ने से आ रही समस्या
लोड की समस्या शहर में आ रही है। इसका समाधान किया जा रहा है। गंग्याल और आसपास इलाकों में शाम तक समस्या हल कर दी जाएगी।
- अशोक कुमार, एक्सईएन, बिजली कॉरपोरेशन
कोट
बिजली के कारण जहां पानी नहीं आया है वहां पर टैंकर सुविधा दी गई है। बिजली समस्या हल होने के बाद रूटीन में पानी मिलेगा।
- आशीष शर्मा, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग