{"_id":"67bce2aa79a41e4c6706acc0","slug":"jammu-election-taxi-union-railway-station-jammu-news-c-10-jam1003-552800-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: देवेंद्र चौधरी बने टैक्सी ऑपरेटर यूनियन रेलवे स्टेशन के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: देवेंद्र चौधरी बने टैक्सी ऑपरेटर यूनियन रेलवे स्टेशन के प्रधान
विज्ञापन
कुलबीर सिंह चौधरी को उपाध्यक्ष और संजय शर्मा महासचिव की कमान
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। टैक्सी ऑपरेटर यूनियन रेलवे स्टेशन के चुनाव सोमवार को हुए। इसमें देवेंद्र चौधरी को प्रधान बनाया गया है। वह लगातार चौथी बार यूनियन के प्रधान बने हैं। यूनियन में अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए मतदान हुआ, जिनके लिए 669 सदस्यों ने मतदान किया।
चुनाव में कुलबीर सिंह चौधरी उपाध्यक्ष, संजय शर्मा महासचिव और हरजिंद्र सिंह कोषाध्यक्ष चुना गया है। सोमवार को यूनियन के सदस्यों ने जीत पर जश्न मनाया। ढोल की थाप पर झूमते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया। यूनियन के प्रधान बनने के बाद देवेंद्र चौधरी ने कहा कि चौथी बार टैक्सी चालकों ने मुझ पर विश्वास जताया है।
यह जीत काफी शानदार रही है। अपने लोगों के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। जम्मू में टैक्सी चालकों की हालत काफी खराब है। उसमें सुधार करना होगा। इसके लिए लंबे समय से काम कर रहा हूं और आगे भी जारी रहेगा। प्रदेश में ट्रांसपोर्टरों के सामने आगे बड़ी परेशानी आने वाली है और उससे लड़ने के लिए हम सब एक साथ हैं।