फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, election, gimanastic association

Jammu News: किरण फिर बने जम्मू-कश्मीर जिम्नास्टिक एसोसिएशन का अध्यक्ष

विज्ञापन
jammu, election, gimanastic association
जम्मू-कश्मीर जिम्ना​स्टिक एसोसिएशन की नई के सस्य फोटो एसो.
चुनाव में 37 मतदाताओं में से 23 ने लिया हिस्सा, कोरम 50 फीसदी से अधिक रही उपस्थिति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। किरण वातल को सर्वसम्मति से जम्मू-कश्मीर जिम्नास्टिक एसोसिएशन का दोबारा अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, अनिल खजूरिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल खजूरिया महासचिव, राकेश मल्होत्रा कोषाध्यक्ष और एस. तजिंदर सिंह सह सचिव चुने गए हैं।
जानकारी के अनुसार एसोसिएशन में उपाध्यक्ष और अध्यक्ष पदक के लिए किसी ने भी आवेदन नहीं किया था। एसोसिएशन ने दावा किया है कि चुनाव में 37 योग्य मतदाता हैं। चुनाव में 20 मतदाता मौजूद थे, जबकि दो वोटर ने प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्राधिकरण पत्र दिए थे और एक मतदाता शिल्पा गुप्ता वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल हुईं।
विज्ञापन

ऐसे में कुल 37 मतदाताओं में से 23 मतदाता चुनाव में उपस्थित थे और कोरम 50 फीसदी से अधिक था। किरण वातल के अध्यक्ष कार्यकाल के दौरान पिछले तीन वर्षों के दौरान जम्मू-कश्मीर के 14 जिम्नास्ट शामिल हुए हैं, जिन्होंने कॉमन वेल्थ गेम्स, विश्व कप, विश्व चैंपियनशिप और एशियाई चैंपियनशिप सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्नास्ट ने 2019 से विभिन्न राष्ट्रीय खेल, खेलो इंडिया गेम्स, चैंपियनशिप में पिछले 16 स्वर्ण, 35 रजत और 13 कांस्य पदक सहित 64 पदक जीते हैं। किरण वातल ने अध्यक्ष पद पर दोबारा चुने जाने पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में जिम्नास्टिक को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed