{"_id":"68113ea91b7b5816b90c7644","slug":"jammu-election-chamber-off-commerce-and-industries-jammu-news-c-10-lko1027-600836-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शालामार बाजार में जाम और शौचालय की समस्या कर रही परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शालामार बाजार में जाम और शौचालय की समस्या कर रही परेशान
विज्ञापन
रणबीरेश्वर मंदिर मार्ग पर आड़ी-तिरछी लगती हैं मेटाडोर, प्रेशर हार्न की कर्कश आवाज भी बढ़ा रही कारोबारियों की दिक्कतें
चुनाव में समर्थन मांगने आ रहे प्रत्याशियों के समक्ष समस्या उठा मांगा समाधान
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के रणबीरेश्वर मंदिर मार्ग पर स्थित शालामार बाजार जाम की चपेट में हैं। मेटाडोर के आड़े-तिरछे लगने से समस्या उत्पन्न हो रही है। वहीं, वाहनों की कर्कश आवाज से कारोबारी परेशान हैं। बाजार में शौचालय की सुविधा भी नहीं है, जिस पर ध्यान देने की जरूरत है। यह समस्या कारोबारियों ने चैंबर चुनाव के प्रचार में पहुंचे प्रत्याशियों के समक्ष उठा कर समाधान की अपील की है।
कारोबारियों ने बताया कि बाजार करीब 40 साल पहले से है। समय-समय पर बाजार के चौक-चौराहे पर बदलाव किए गए हैं, जाम और शौचालय की समस्या की तरफ सरकार, नगर निगम, जनप्रतिनिधियों सहित चैंबर के पदाधिकारियों की ओ से कोई ध्यान नहीं दिया गया है। इस कारण कारोबारियों सहित आमजन खास कर महिलाओं को खासी दिक्कतों का सामाना करना पड़ता है।
इस संबंध में कई बार बैठकों में चर्चा की गई, लेकिन प्रस्ताव के बाद भी कोई कदम नहीं उठाए गए। इस पर प्रचार के दौरान और प्रत्याशियों न भरोसा दिलाया है कि इन सभी समस्याओं का निदान किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
यह मुद्दा चैंबर चुनाव में भी उठेगा
शालामार बाजार काफी पुराना है। इस तरफ प्रशासन व नगर निगम का कोई ध्यान नहीं है। पर्यटकों को जाम के कारण परेशान होना पड़ता है, जिससे कारोबार भी प्रभावित होता है। जाम के कारण वाहनों को निकालना भी बड़ी समस्या है। एक अदद शौचालय भी नगर निगम ने अभी तक नहीं बनाया है। इस कारण महिलाओं को परेशानी होती है। इस बार चैंबर चुनाव में भी यह मुद्दा उठेगा।
-अनित गुप्ता, दुकानदार, शालामार बाजार
-- -- -- -- -- -- -- --
जाम व प्रेशर हार्न से आजिज हो चुके व्यापारी
मेटाडोर के प्रेशर हार्न ने दुकानदारों को काफी परेशानी हो रही है। दुकानों में बैठना मुश्किल हो रहा है। चालक आड़ी-तिरछी मेटाडोर को खड़ा करते हैं, जिससे जाम की समस्या आम हो गई है। कई बार प्रशासन व नगर निगम को यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कहा गया है, लेकिन कुछ नहीं हुआ। शौचालय निर्माण के लिए भी प्रस्ताव बनाकर विधायक को भेज चुके हैं।
-जवाहर जैन, दुकानदार, शालामार बाजार
-- -- -- -- -- -- -
चौक पर बनाए जाए क्लॉक टॉवर
शालामार बाजार में कई समस्याएं हैं। दिनभर लगने वाले जाम से काफी परेशानी होने के साथ ही कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। चौक पर 35 वर्ष पहले क्लॉक टॉवर था, जिसे तोड़ दिया गया था। निगम से मांग है कि टॉवर का फिर से निर्माण हो। साथ ही जाम की समस्या को दूसर करने के अलावा शौचालय का निर्माण हो। प्रेशर हार्न के इस्तेमाल पर रोक लगे। चैंबर चुनाव में दोनों टीमों के प्रत्याशियों के सामने यह समस्या रख चुके हैं।
-धर्मेंद्र पाल महाजन, अध्यक्ष, शालामार ट्रेडर्स एसोसिएशन (जम्मू)