फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, election, chamber of commerce and industries

Jammu News: दोनों टीमों से इतर कोषाध्यक्ष पद पर राजीव के सामने बड़ी चुनौती (लोगो सहित)

विज्ञापन
jammu, election, chamber of commerce and industries
- नाम वापसी आज, दोनों टीमों से अलग होकर चुनावी मैदान में उतरे हैं राजीव लंगर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू में अब तक चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में सभी प्रत्याशी अलग-अलग ही चुनाव मैदान में उतरते आए हैं। पहली बार है कि चुनाव में दो टीमें हैं और हर टीम ने विभिन्न पदों के लिए अपने प्रत्याशियों के लिए जोर लगा रखा है। दोनों टीमों से इतर होकर राजीव लंगर ने कोषाध्यक्ष पद पर दावा ठोका है।
उनका कहना था कि उनके अपने सिद्धांत व रणनीति है। इस आधार पर वह व्यापारियों के पास समर्थन मांगने जा रहे हैं। चुनाव में जहां निवर्तमान अध्यक्ष अरुण गुप्ता भी अध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं। उनकी टीम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी अनिल गुुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजीव गुप्ता, महासचिव पद के लिए मनीष गुप्ता, सचिव पद के लिए आशू गुप्ता और कोषाध्यक्ष पद पर मानिक गुप्ता चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी टीम में अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दीपक अग्रवाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सुनील गुप्ता, महासचिव पद के लिए राहुल महाजन, सचिव पद के लिए राजेश गुप्ता और कोषाध्यक्ष पद पर राजेश गुप्ता मैदान में हैं। स्वतंत्र रूप से कोषाध्यक्ष पद पर राजीव लंगर ने अपना दावा ठोका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
कठिन है डगर, लेकिन जोश बरकरार
कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे राजीव लंगर ने कहा कि दोनों टीमें अपनी रणनीति व सिद्धांतों के साथ हैं, तो हम भी अपनी रणनीति बनाकर चल रहे हैं। बिजली, पानी, सड़क सहित जन सुविधाओं को लेकर व्यापारियों की आवाज बनेंगे। शहर में कई समस्याएं ऐसी हैं जिनका निदान कई वर्षों से नहीं हो सका है। इन सभी को लेकर व्यापारियों के पास जाकर चर्चा कर समर्थन मांग रहे हैं। चुनौती बड़ी जरूर है, लेकिन कठिन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed