फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, education, yuva mahotsav

Jammu News: जम्मू विश्वविद्यालय को फोटोग्राफी में पहला व इंस्टालेशन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान

विज्ञापन
jammu, education, yuva mahotsav
नोएडा में आयोजित अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विजेता दल के सदस्
नोएडा के एमिटी विश्वविद्यालय में आयोजित 38वें अंतर महाविद्यालय राष्ट्रीय युवा महोत्सव में लिया हिस्सा
विज्ञापन

समारोह में कुलपति ने विजेताओं को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय की टीमों ने एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज नई दिल्ली के तत्वाधान में नोएडा में हुए राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हिस्सा लिया। साथ ही फोटोग्राफी में पहला और इंस्टालेशन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस संबंध में मंगलवार को आयोजित समारोह में कुलपति जम्मू विश्वविद्यालय प्रो. उमेश राय ने विजेताओं को सम्मानित किया।
नोएडा के एमिटी विश्वविद्यालय की तरफ से 38वें अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव का आयोजन हुआ। महोत्सव में देशभर के 300 विश्वविद्यालयों में से केवल 100 को ही भाग लेने का मौका मिला था। 27 विभिन्न प्रतियोगिताओं में जम्मू विश्वविद्यालय की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कुलपति ने विजेता छात्रों कामरान लतीफ नाइक (फोटोग्राफी), निखिल सिंह, पूनम संब्याल, रिया चिब और जाह्नवी (इंस्टालेशन) को उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उन्होंने डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कैंपस कल्चरल कमेटी के अध्यक्ष, इंस्टीट्यूट ऑफ म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स के फाइन आर्ट्स फैकल्टी और छात्रों को मार्गदर्शन और प्रशिक्षण देने के लिए मेंटर योगेश मन्हास, विकास डोगरा और जसविंदर सिंह के समर्पित प्रयासों की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed