फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, e rikshaw service, top

Jammu News: जम्मू को ई-रिक्शा, ई-ऑटो सेवा में मिला तीसरा स्थान, 27 सितंबर को मिलेगा सम्मान

विज्ञापन
jammu, e rikshaw service, top
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू। जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ई-मोबिलिटी परियोजना के तहत पुराने शहर में ई-ऑटो और ई-रिक्शा की बेहतर सेवाओं के लिए भारत स्मार्ट सिटी पुरस्कार प्रतियोगिता में तीसरा स्थान जम्मू शहर को मिला है। अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 सितंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर में विजेताओं को सम्मानित करेंगी।
स्मार्ट सिटीज अवार्ड प्रतियोगिता केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के स्मार्ट सिटीज मिशन के तहत आयोजित की गई। इसमें 100 स्मार्ट शहरों को लिया गया। इसमें जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने शहरी पर्यावरण परियोजना श्रेणी के तहत तीसरा स्थान हासिल किया। इस श्रेणी में पहला स्थान इंदौर को मिला जबकि शिवमोग्गा (कर्नाटक) दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड 48 शहरों द्वारा प्रस्तुत 75 प्रस्तावों में से भारत स्मार्ट सिटी पुरस्कार प्रतियोगिता श्रेणी में विजेता बनकर उभरा है। ई-मोबिलिटी परियोजना जीवंत शहर जम्मू में यातायात की भीड़, प्रदूषण और सीमित परिवहन विकल्पों सहित शहरी चुनौतियों से निपटती है। परियोजना को पुराने शहर में शुरू किया गया था। इसके सार्थक परिणाम सामने आए हैं। अब पूरे शहर में ऑटो सुविधा दी गई है। इससे पर्यावरण पर विपरीत असर नहीं पड़ रहा है। -
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर को तीसरा स्थान मिला है। गर्व की बात है। ई-ऑटो और ई-रिक्शा सुविधा शहर में दी गई है। पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव नहीं है।
राहुल यादव, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed