फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, domana, culture, katha

अभिमान करने पर भगवान हो जाते हैं दूर : शास्त्री

Thu, 24 Apr 2025 02:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 24 Apr 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
jammu, domana, culture, katha
त्रिलोकपुर में श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन
विज्ञापन

आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा शांति के लिए रखा मौन
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। जब मनुष्य में अभिमान होता है तब भगवान उनसे दूर हो जाते हैं। लेकिन, जब कोई भगवान को न पाकर विरह में होता है तो श्रीकृष्ण उस पर अनुग्रह करते है। उन्हें दर्शन देते हैं। यह ज्ञान कथा वाचक मृदुल मोहन शास्त्री ने त्रिलोकपुर में जारी श्रीमद्भागवत कथा के दौरान संगत को दिया।
बुधवार को छठे दिन की कथा में शुरू करने से पहले पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया। उन्होंने बताया कि भगवान की अनेक लीलाओं में रास लीला श्रेष्ठ है। रास तो जीव का शिव के मिलन की कथा है। यह काम को बढ़ाने की नहीं काम पर विजय प्राप्त करने की कथा है।
विज्ञापन

इस कथा में कामदेव ने भगवान पर खुले मैदान में अपने पूर्व सामर्थ्य के साथ आक्रमण किया था, लेकिन वह पराजित नहीं कर पाए।रास लीला में जीव का शंका करना या काम को देखना ही पाप है। भगवान श्रीकृष्ण का प्रथम विवाह विदर्भ देश के राजा की पुत्री रुक्मणि के साथ हुआ था, लेकिन रुक्मणि को श्रीकृष्ण द्वारा हरण कर विवाह किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कथा में समझाया गया कि रुक्मणि स्वयं साक्षात लक्ष्मी हैं और वह नारायण से दूर नहीं रह सकतीं। यदि जीव अपने धन अर्थात लक्ष्मी को भगवान के काम में लगाए तो वह ठीक नहीं है। धन को परमार्थ में लगाना चाहिए और जब कोई लक्ष्मी नारायण को पूजता है या उनकी सेवा करता है तो उन्हें भगवान की कृपा प्राप्त हो जाती है।
श्रीकृष्ण भगवान व रुक्मणि के अतिरिक्त अन्य विवाहों का भी वर्णन किया गया। कथा के दौरान व्यास ने भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed