{"_id":"67f6e6524a0c42b74b0b6382","slug":"jammu-domana-culture-katha-jammu-news-c-385-1-ja21004-105887-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीमद्भागवत कथा नैतिक उत्थान का मार्ग : शास्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीमद्भागवत कथा नैतिक उत्थान का मार्ग : शास्त्री
Thu, 10 Apr 2025 02:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
कलश विसर्जन के साथ तारू चक गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। श्रीमद्भागवत कथा आत्म-साक्षात्कार, दिव्य संबंध और नैतिक उत्थान का मार्ग है। यह ज्ञान कथा वाचक पंडित गोकुल शास्त्री ने बुधवार को मढ़ विधानसभा क्षेत्र के तारू चक गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन दिया। इससे पहले कलश यात्रा के साथ कथा का समापन हो गया।
अंतिम दिन उन्होंने कथा के सात दिनों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा की शिक्षाएं विशेष रूप से युवाओं के लिए मूल्यवान हैं। क्योंकि वे नैतिक मूल्यों, आत्म-अनुशासन और उद्देश्य की गहरी भावना पैदा करती हैं।
कथा के अंत में कलशों का विसर्जन करना चाहिए। यह आध्यात्मिक नवीनीकरण और दिव्य आशीर्वाद का प्रतीक है। इससे श्रद्धालुओं को आंतरिक शांति और ज्ञान की अनुभूति होती है।
विज्ञापन
इस मौके पर पंडित आत्म, प्रकाश शर्मा, सुमित शर्मा, तिलक राज, अमित शर्मा, जीत राज, पवन कुमार, सुखदेव, मदन कुमार आदि मौजूद रहे।