{"_id":"67bb8e31a859edee290f6729","slug":"jammu-domana-crime-jammu-news-c-385-1-ja21004-105480-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कुंकडयाल में शोले फिल्म का वीरू बना ''सनकी'', सवा दो घंटे तक अटकी रहीं लोगों की सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कुंकडयाल में शोले फिल्म का वीरू बना ''सनकी'', सवा दो घंटे तक अटकी रहीं लोगों की सांसें
Mon, 24 Feb 2025 02:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 24 Feb 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी की टंकी पर चढ़कर करता रहा हंगामा, एसडीआरएफ की टीम ने सकुशल नीचे उतारा
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। सांदवा पुलिस चौकी के अंतर्गत कुंकडयाल गांव में रविवार को एक युवक फिल्म शोले का वीरू बनकर लोगों को परेशान करता रहा। करीब सवा दो घंटे तक पानी टंकी पर चढ़कर खूब हंगामा किया। इस दौरान लोगों की सांसें अटकी रहीं। बाद में एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे सकुशल नीचे उतारा है।
यह घटना दोपहर करीब दो बजे की है, जब एक सनकी युवक पानी की टंकी पर चढ़कर हंगामा करने लगा। ग्रामीणों ने घंटों तक उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन, वह नीचे आने को तैयार नहीं हुआ। लोगों ने इस संबंध में सांदवा पुलिस को भी सूचित किया और मौके पर पहुंच कर पुलिस कर्मियों ने उसे काफी समझाया।
युवक ने इस दौरान कभी हाथ तो कभी पैर उठाकर हंगामा करना शुरू किया। कभी वह शांत होकर टंकी के शीर्ष पर जाकर बैठ जाता, तो कभी हंगामा करता रहा। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने समझा-बुझाकर उसे टंकी से नीचे उतारा वापस भेज दिया। युवक की पहचान (37) विक्की शर्मा निवासी कुंकडयाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वह युवक शराब के नशे में था। स्थानीय लोगों ने बताया कि ऐसा वह पहले भी कर चुका है। पिता से बहस के बाद ही उसने ऐसा किया है। सांदवा पुलिस चौकी के प्रभारी नितिश खजूरिया ने इसकी पुष्टि की है।