Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, culture, sars mela

Jammu News: सरस मेले में दिखी महिला सशक्तीकरण की झलक

Wed, 26 Feb 2025 02:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 26 Feb 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
jammu, culture, sars mela
विभिन्न प्रदेशों के लगे स्टॉल लोगों के आकर्षण, खूब खरीदारी करते दिखे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर के कला केंद्र में जम्मू- कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन (जेकेआरएलएम) के तहत चल रहे दस दिवसीय सरस मेला जारी है। मंगलवार को छठे दिन महिला सशक्तीकरण की झलक देखने को मिली। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने दौरा कर प्रदेशों के उत्पादों की खरीदारी की।
मेले में करीब 60 स्टॉल लगाए गए हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बांस की लकड़ी के बने उत्पादों ने सबका ध्यान आकर्षित किया। इसमें गृह सज्जा से लेकर जीवन शैली से जुड़े उपयोगी सामान उपलब्ध हैं। मेले में सांस्कृतिक गीतों के माध्यम स्थानीय लोगों को ध्यान आकर्षित किया जा रहा है। सुबह से शाम तक चहल पहल बनी रही।
विज्ञापन

शाम पांच बजे के बाद काफी संख्या में लोग खरीदारी करते नजर आए। खास बात यह है कि स्वदेशी उत्पादों को महिलाओं द्वारा तैयार किया गया है। इसी कारण लोग मेले काफी संख्या में पहुंच रहे है। मेले में लोग महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोली महिला कारोबारी
स्वयं सहायता समूह की वजह से मेरे जीवन में काफी बदलाव हुआ है। परिवार व समूह द्वारा कम राशि की मदद से कारोबार की शुरुआत की थी। धीरे-धीरे काम बढ़ता गया और लोगों की डिमांड भी बढ़ती गई। आज इस मुकाम पर हूं कि अपने इस काम व समूह के माध्यम से 10 महिलाओं को मदद मिल रही है।

-मौलिना देव नाथ, हस्तशिल्प उद्यमी, (त्रिपुरा)

ऐसा लगता था कि पूरे जीवन में कुछ नहीं कर पाऊंगी। अचानक हमारी भेंट स्वयं सहायता समूह के एक सदस्य से हुई उन्होंने हमारा मार्गदर्शन किया। समय के साथ संघर्ष शुरु किया और अपना रोजगार हासिल किया। खासकर हम महिलाओं यही कहना चाहती हूं कि वे काफी संख्या में स्वयं सहायता समूह से जुड़ने का प्रयास करें और सबल बने।
-प्रीती देवी, मैकरीन उत्पाद उद्यमी, भलवाल (जम्मू)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed