{"_id":"6701d843a1377d34dc01b178","slug":"jammu-culture-navratr-jammu-news-c-10-jam1008-456979-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कोल कंडोली और महामाया मंदिर में गूंज रहे महामाई के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कोल कंडोली और महामाया मंदिर में गूंज रहे महामाई के जयकारे
विज्ञापन
नवरात्र पर मंदिरों में उमड़ा रहा आस्था का सैलाब, बावे वाली माता मंदिर में भी पहुंच रहे श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। तीसरे नवरात्र को कोल कंडोली माता मंदिर नगरोटा में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह चार बजे आरती के बाद दर्शन करने का क्रम शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा। शाम को माता की आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आशीर्वाद लिया है।
इस दौरान चंडी यज्ञ में हिस्सा लेकर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में लंगर दिनभर जारी रहा। उधर, बावे वाली माता मंदिर में दर्शन के लिए अलसुबह चार बजे से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मां के जयकारों और भजनों से पूरा बाग-ए-बाहु क्षेत्र गूंज रहा है।
दिनभर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। यहां भी मंदिर परिसर में यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेकर आहुतियां डाल रहे हैं। वहीं, महामाया माता मंदिर में भी दिनभर काफी भीड़ रही। लोगों ने मां को फूल, फूल, चुनरी और अन्य सामग्री अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
लोगों के अनुसार मान्यता है कि नवरात्र में मां की पूजा-अर्चना करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। बावे वाली माता मंदिर के महंत बिट्टा के अनुसार शांतिपूर्ण तरीके से दर्शन करवाए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। कोल कंडोली माता मंदिर के पुजारी जय प्रकाश ने कहा दिन बढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है।