{"_id":"67ad0ebd405d0ad9cc05fe39","slug":"jammu-culture-guru-ravidas-jyanti-jammu-news-c-10-lko1027-544334-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कृष्णा नगर गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया गया गुरु रविदास का प्रकाशोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कृष्णा नगर गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया गया गुरु रविदास का प्रकाशोत्सव
विज्ञापन
धार्मिक कार्यक्रम में माैजूद श्रद्धालु। संवाद
उपमुख्यमंत्री ने लगाई हाजिरी, कहा- गुरु रविदास की शिक्षाओं का अनुसरण करना समय की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के कृष्णा नगर स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में गुरु रविदास का 648वां प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु रविदास सभा की ओर से गुरुद्वारा परिसर में कार्यक्रम हुआ। इसमें उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी मुख्य अतिथि थे।
उन्होंने सभा के सदस्यों के साथ काटा गया और प्रसाद के रूप में उपस्थित लोगों में वितरित किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि श्री गुरु रवि दास जी समतावादी और मानवीय दुनिया बनाने के लिए उनकी शिक्षाओं का पालन करना समय की मांग है। उन्होंने ने कहा कि वर्तमान समय में जब भौतिकवादी गतिविधियों ने हमारे समाज के ढांचे को तहस-नहस कर दिया है।
ऐसी स्थिति में संतुष्ट और आध्यात्मिक जीवन जीने के लिए हमारे संतों की शिक्षाओं का पालन करने की जरूरत है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु रवि दास जी के योगदान और मानव जाति की भलाई के लिए सिद्धांतों का प्रचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गुरुओं ने हमेशा नशे से दूर रहने की शिक्षा दी है। यह नशे समाज और देश को खोखला कर रहे हैं। नशे से दूर रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
अखिल जम्मू-कश्मीर श्री गुरु रविदास सभा की प्रबंध समिति के समन्वयक आरसी भसीन ने गुरु रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने समुदाय के लोगों को पेश आ रही परेशानियों पर भी विचार रखे। समारोह के दौरान तपस्या आर्ट ग्रुप, सोनू हीर और अन्य कई कलाकारों ने महान संत के जीवन और मिशन को दर्शाते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस मौके पर पूर्व बीडीसी, पूर्व सरपंचों और पंचों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात की और अपने-अपने क्षेत्रों के कई विकासात्मक मुद्दों से अवगत करवाया।
स्कूली बच्चों ने गुरु रविदास की शिक्षाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इस मौके पर अशोक अंगुरन, जोगिंदर पाल, टीसी बवोरिया, देव राज अंगराल, सुरजीत हीर, कुलदीप फौगी, शाम कलसी, तरसेम लोच, गौरब रविदासिया और कई अन्य मौजूद रहे।
सभा ने पत्र सौंप कर उठाई मांगें
इस दौरान सभा के सदस्यों ने उपमुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंप कर जल्द कदम उठाने की अपील की। इसमें रोजगार में एससी, एसटी के लिए आरक्षण का उचित कार्यान्वयन, पदोन्नति में आरक्षण मिले, उच्च न्यायालय के महाधिवक्ता की उपस्थिति में सीएस, कानून सचिव और समाज कल्याण सचिव के साथ बैठक हो, सीधी भर्ती रोस्टर को पहले की स्थिति 3,15,27,29,51 पर बहाल किया जाए, एससीएसटी अत्याचार अधिनियम को सही ढंग से लागू किया जाए, एससी, एसटीओबीसी के छात्रों को प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का उचित लाभ मिले, गुरुद्वारा के सराय और डिस्पेंसरी परिसर का नवीनीकरण, गुरु रविदास सभा को लगभग 200 कनाल राज्य भूमि आवंटित करना और जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग में एससी सदस्य की तत्काल नियुक्ति की भी मांग की।
-- -- -- -- -- -
सभा के चुनाव बोर्ड की घोषणा, अब होंगे चुनाव
गुरुद्वारा प्रबंध समिति ने संविधान के अनुसार सभा के चुनाव कराने के लिए सभा के चुनाव बोर्ड की भी घोषणा की। इस अवसर पर बैठक करने का समर्थन किया गया। चुनाव बोर्ड के सदस्य दर्शन कल्सोत्रा (अध्यक्ष), प्रीतम बंगोत्रा, जीएल अत्री, शाम लाल और देव राज थापा होंगे। जो सभा की प्रबंध समिति के परामर्श से सदस्यता की प्रक्रिया शुरू करेंगे और सभा संविधान के अनुसार चुनाव कराएंगे।
सुबह दर्शन करने का क्रम शुरू हुआ, देर शाम तक जारी रहा
सुबह आरती के बाद दर्शन करने का क्रम शुरू हुआ। देर शाम तक लोग दर्शन करने पहुंचते रहे। सर्वप्रथम गुरु साहिब को 36 प्रकार के भोग अर्पित किए गए। इसके बाद आरती और अरदास का आयोजन किया गया। सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सुबह गुरु के जीवन पर आधारित सत्संग और कीर्तन का आयोजन हुआ। इसमें दूर-दूर से संगतों ने भाग लिया। दोपहर बाद लंगर का आयोजन हुआ। इसमें संगतों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, बाहु फोर्ट स्थित रविदास गुरुद्वारे में भी सत्संग हुआ। लंगर में संगतों ने प्रसाद ग्रहण किया।
श्रद्धालुओं ने नवाया शीश, मांगी मान्नतें
गुरु रविदास की जयंती पर गंग्याल सेक्टर 2 स्थित मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर को गुब्बारों ओर फूलों के साथ सजाया। ज्यादा संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर गुरु रविदास का आशीर्वाद लिया। जम्मू नगर निगम के पूर्व चेयरमैन व जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सतीश शर्मा ने भी मंदिर में पहुंच कर मत्था टेका। इस मौके पर अशोक थापा, बूटा राम, स्वर्ण कुमार, गुरदासमल बिट्टू, विवेक भरद्वाज मौजूद रहे।
गुरु रविदास के उपदेशों को जीवन में अपनाएं लोग
जम्मू। वरिष्ठ भाजपा नेता और बाहु निर्वाचन क्षेत्र के विधायक विक्रम रंधावा ने गुरु रवि दास जयंती के अवसर पर गुरु रवि दास सभा बाहु फोर्ट में समारोह में भाग लिया और फूल अर्पित किए। उन्होंने अपने पूरे जीवन में महान संतों द्वारा प्रचारित प्रेम, करुणा, शांति और सद्भाव की भावना को अपनाने का आह्वान किया। इस बात पर जोर दिया कि सामाजिक न्याय और समानता के लिए प्रयास करना गुरु रवि दास जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।