{"_id":"678eb7bc1d5982d133086a4f","slug":"jammu-culture-camp-painting-jammu-news-c-336-1-ja11002-100124-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: महिलाओं ने कैनवस पर कल्पनाओं के चित्रों में भरे रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: महिलाओं ने कैनवस पर कल्पनाओं के चित्रों में भरे रंग
Tue, 21 Jan 2025 02:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 21 Jan 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
शिविर में पेंटिंग करती महिला। संवाद
कला केंद्र में तीन दिवसीय महिला पेंटिंग शिविर का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर के बिक्रम चौक स्थित कला केंद्र में चल रही तीन दिवसीय महिला पेंटिंग शिविर का सोमवार को समापन हो गया। इसमें प्रदेश की बारह महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर कैनवस पर अपनी कल्पनाओं को बेहतरीन तरीके से उकेरा है।
समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधान सचिव संस्कृति और स्कूल शिक्षा सुरेश गुप्ता उपस्थित थे। इस दौरान 3 दिवसीय पेंटिंग शिविर के समापन के साथ ही पांच दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इसमें कुल तीस चित्रों को प्रदर्शित किया जाएगा।
शिविर में हिस्सा लेने वाली जम्मू के बख्शी नगर की महुया गुप्ता ने बताया कि मनोविज्ञान में शिक्षा प्राप्त की है, लेकिन पिता अरविंद गुप्ता मूर्ति कलाकार हैं तो बचपन से ही कलात्मक माहौल मिलने से पेंटिंग में रुचि हुई। पंद्रह सालों से चित्रकारी को शौक के साथ ही पेशे के तौर पर भी काम कर रही हैं। अब तक जम्मू सहित दिल्ली, लखनऊ व पंजाब में अपनी कला की प्रदर्शनी लगा चुकी हैं। जिसमें उनके बनाए पचास से ज्यादा चित्र तंजौर पेंटिंग, स्केच आदि चित्र खरीदे जा चुके हैं। कला केंद्र में शिविर के दौरान बनाए चित्र का नाम स्प्रिचुअल ब्लिस है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
जम्मू से दिल्ली तक लगा चुकी हैं प्रदर्शनी
शास्त्री नगर निवासी ईशा शर्मा ने बताया कि चित्रकारी में रुचि की वजह से इंस्टीट्यूट ऑफ म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स से स्नातक की। जम्मू के साथ दिल्ली में भी खुद के बनाए चित्रों की प्रदर्शनी लगा चुकी हैं। दर्शकों ने चित्रों की सराहना के साथ खरीदारी भी की। ब्रश हाथ में लेते ही कल्पनाओं को स्वतंत्रता के साथ कैनवास पर उतारती हूं। ज्यादातर पारिवारिक माहौल, प्रकृति और इंसान के बीच संबंधों पर आधारित चित्रों में विशेष रुचि है। शिविर में बनाए चित्र को ईशा ने रिलेशनशिप नाम दिया है। इसमें एक महिला का प्रकृति से संबंध को दर्शाया है। महिलाओं को दिन भर की व्यस्तता के बीच खुद के शौक के लिए भी वक्त निकालना चाहिए।