{"_id":"67c2244dd15e5f6bf1046e88","slug":"jammu-culture-awareness-jammu-news-c-10-lko1027-556164-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सीमावर्ती क्षेत्रों में बाइकर ग्रुप जगाएगा नशे के खिलाफ जागरूकता की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सीमावर्ती क्षेत्रों में बाइकर ग्रुप जगाएगा नशे के खिलाफ जागरूकता की अलख
विज्ञापन
महिला बाइकर्स के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते संयुक्त आयुक्त अब्दुल स्टार.....नगर निगम
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 30 महिला बाइकर्स का दल रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू नगर निगम के संयुक्त आयुक्त ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 30 महिला बाइकर्स के दल को शुक्रवार को रवाना किया। दल पांच जिलों में 850 किलोमीटर का सफर कर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश देगा।
अभियान का उद्देश्य नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर लोगों को जागरूक करना है। कठुआ से पुंछ तक दल जाएगा। इस दौरान सीमावर्ती गांवों में लोगों के साथ स्वच्छता शपथ ली जाएगी। पांच जिलों में कठुआ, सांबा, जम्मू, राजौरी और पुंछ को कवर किया जाएगा।
संयुक्त आयुक्त (एच एंड एस) जेएमसी अब्दुल स्टार ने इस पहल के लिए शक्ति उद्घोष फाउंडेशन एनजीओ के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने ने कहा कि नशा समाज के सामने सबसे बड़ी चुनौती है और हम सभी को इस बुराई के खिलाफ लड़ने के लिए एक मंच पर आना चाहिए। इस मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी, पशु चिकित्सा सहायक सर्जन और अन्य कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
अभियान में यह दी जाएगी जानकारी
- इसके माध्यम से नशे और उसके घातक परिणामों पर जानकारी दी जाएगी
- सीमावर्ती लोगों के बीच बैठकें होंगी, नशा मुक्त सीमाओं का संदेश दिया जाएगा
- युवा को नशे से दूर रहने के लिए प्रतिज्ञा दिलाई जाएगी
- स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के संबंध में जनता के बीच जागरूकता बढ़ाना, स्वच्छता शपथ दिलाना है