फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, culture, amarnath yatra

Jammu News: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहले दिन श्रद्धालुओं में दिखा जोश

विज्ञापन
jammu, culture, amarnath yatra
नरेश कुमार। अमर उजाला
पंजीकरण शुरू होने पर बोल-बम और जय बाबा बर्फानी के जयकारों से गूंजने लगा शहर
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक रेहाड़ी सहित शहर में चार जगह खोले गए हैं काउंटर
कोई 45वीं बार तो कोई तीसरी बार बाबा बर्फानी की यात्रा करने के लिए दिखा उत्साहित

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश सहित शहर में बाबा बर्फानी की यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत मंगलवार से रेहाड़ी स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में पंजीकरण काउंटर स्थापित करने से हुआ। इसका शुभांरभ बैंक के सर्किल हेड अनिल कुमार शर्मा व चीफ मैनेजर रोहित राणा ने किया। पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंच कर पंजीकरण करवाने के साथ जानकारी हासिल की।
इस दौरान पूरा रेहाड़ी और बैंक शाखा बाबा बर्फानी और भोले भंडारी के जयकारों गूंज उठी। इसमें कई श्रद्धालु 45वीं तो कोई तीसरी बार यात्रा के लिए पंजीकरण करवाने पहुंचे। उनमें यात्रा को लेकर काफी जोश व उत्साह दिखाई दिया। गौरतलब रहे कि शहर में चार स्थानों पीएनबी शाखा रेहाड़ी, जम्मू-कश्मीर बैंक शाखा गोल मार्केट गांधीनगर, जेएंडके बैंक शाखा बख्शीनगर और जेएंडके बैंक शाखा रेजिडेंसी रोड जम्मू में काउंटर स्थापित करने से हुई।
विज्ञापन

रेहाड़ी शाखा में काउंटर खोलने के दौरान बैंक अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर एक अन्य काउंटर खोला जाएगा। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए इस वर्ष कुल 533 बैंक शाखाओं में श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण किए जाएंगे। जम्मू में पंजाब नेशनल बैंक की छह शाखाओं में श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को शुरू हुई पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हर कोई अपनी बारी के इंतजार में दिखाई दिया। पंजीकरण के बाद यात्रा पर्ची मिलते ही जयकारे लगना शुरू हो जाते। भले ही यह यात्रा पहली बार नहीं हो रही है, लेकिन फिर भी श्रद्धालु काफी उत्साहित दिखाई दिए।

रजिस्ट्रेशन करवाना आसान, मेडिकल प्रमाणपत्र लेकर ही आएं
पंजाब नेशनल बैंक के सर्किल हेड अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि रजिस्ट्रेशन जम्मू के अंदर पंजाब नेशनल बैंक की छह शाखाओं में किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इन शाखाओं में जरूरत पड़ने पर काउंटर की संख्या बढ़ाएंगे। मंगलवार को पहला दिन है इसलिए भीड़ अधिक है। लोगों में यात्रा पर जाने के लिए उत्साह व उमंग दिखाई दे रहा है। कहीं कोई पंजीकरण की समस्या नहीं है।

पहली बार अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए बहुत दिनों से इच्छा थी। इस बार बाबा ने हमारी सुन ली है। पंजीकरण के बाद ऐसा लग रहा है कि जैसे सब कुछ पा लिया है। बहुत ही उत्साह है। पति के साथ पहली बार यात्रा के लिए जा रहे हैं। लोगों को चाहिए कि अधिक से अधिक संख्या में बाबा के दर्शन के लिए पहुंचें।
-आशा सकलानी, निवासी, जम्मू


सरकार ने व्यवस्थाएं की हैं
बाबा बर्फानी के लिए सरकार ने पंजीकरण व मेडिकल के लिए जो व्यवस्थाएं की हैं वह बेहतर हैं। यात्रा के लिए बहुत पहले से ही मन था। दूसरी बार बाबा के दर्शनों का सौभाग्य मिलेगा। परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करूंगी। सभी को बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए जाना चाहिए।
-सोनिया मेहरा, निवासी जम्मू


पहली बार यात्रा पर जाने का मिला सौभाग्य
पहली बार बाबा बर्फानी की यात्रा पर जाने का सौभाग्य मिला है। पति भी साथ में जा रही हूं। ऐसे में इस यात्रा का रोमांच अभी से है। सभी लोगों इस पावन यात्रा पर जरूर जाएं। सरकार की तरफ से यात्रा के लिए बेहतर प्रबंध किए गए हैं।
-श्रेष्ठा, निवासी, जम्मू


परिवार की सुख-समृद्धि की करुंगा कामना
तीसरी बार श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने का सौभाग्य मिल रहा है। हमारे साथ पति व परिवार के दूसरे लोग भी हैं। बहुत ही अच्छा लग रहा है। अभिलाषा है कि जल्दी से बाबा के दर्शन हों और कष्ट दूर हो जाएं। परिवार की सुख-समृद्धि की कामना लेकर जा रही हूं।
-नीलम शर्मा, निवासी, तालाब तिल्लो



सातवीं बार बाबा ने बुलाया है
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए सातवीं बार यात्रा पर जा रहा हूं। मेरे साथ पत्नी भी जा रही हैं। हर बार बाबा के दर्शनों के बाद खुद को ऊर्जा से भरपूर पाता हूं। हर एक सनातती परिवार को बाबा के दर्शन के लिए जाना चाहिए। सरकार ने बेहतर इंतजाम भी किए हैं।
-अजय मेहरा, निवासी जम्मू
-----------


बाबा के दर्शन की सातवीं बार इच्छा हो रही पूरी
बाबा के दर्शन के लिए सातवीं बार जा रही हूं। हर बार उनके दर्शन का सौभाग्य मिलता है। यात्रा में कभी कोई कठिनाई नहीं हुई। उनके दर्शन के बाद सारी थकावट, चिंता दूर हो जाती है। उनकी महिमा ही ऐसी है कि सभी की कामनाएं पूरी होती हैं।
-कृतिका, निवासी, जम्मू



दोस्तों व भाई के साथ दूसरी बार मिला मौका
बाबा श्री अमरनाथ के दर्शनों के लिए दूसरी बार जा रहा हूं। साथ में भाई व दोस्तों का पूरा दल है। हर बार की तरह पहले से कोई योजना नहीं थी। अचानक से योजना बनी और बाबा ने पूरी भी कर दी है। पंजीकरण के लिए लोग उमड़ हैं। बैंक को दूसरा काउंटर लगाना चाहिए।
-कमल भारद्वाज, निवासी, जम्मू



45वीं यात्रा के लिए है काफी जोश
बाबा की कृपा से मेरी 45वीं यात्रा है। बाबा ने हर वर्ष बुलाकर दर्शन दिए हैं। समस्त विश्व, देश सहित प्रदेश की खुशहाली की कामना के साथ वहां जा रहा हूं। दिल में जो श्रद्धा का भाव है उसे बयां नहीं कर सकता। सभी को बाबा के दर्शन करने के लिए जाना चाहिए।
-श्याम लाल डोगरा, निवासी, जम्मू



बाबा बर्फानी ने तीसरी बार बुलाया है
बाबा बर्फानी के दर्शनों का सौभाग्य सभी को नहीं मिलता। जब बाबा बुलाते हैं तो जाना ही पड़ता है। मुझे तीसरी बार बुलावा आया है। मन में काफी उत्साह है, मित्रों के साथ जा रहा हूं। यात्रा का और आनंद मिलेगा। दर्शन के बाद शांति मिलती है।

-नरेश कुमार, निवासी जम्मू

नरेश कुमार। अमर उजाला

नरेश कुमार। अमर उजाला

नरेश कुमार। अमर उजाला

नरेश कुमार। अमर उजाला

नरेश कुमार। अमर उजाला

नरेश कुमार। अमर उजाला

नरेश कुमार। अमर उजाला

नरेश कुमार। अमर उजाला

नरेश कुमार। अमर उजाला

नरेश कुमार। अमर उजाला

नरेश कुमार। अमर उजाला

नरेश कुमार। अमर उजाला

नरेश कुमार। अमर उजाला

नरेश कुमार। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed