फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, crime, terrists, ieed

Jammu News: मतगणना से पहले जम्मू को दहलाने की साजिश विफल

विज्ञापन
jammu, crime, terrists, ieed
घरोटा में मिली 1.7 किलोग्राम की टाइमर आईईडी, बम निरोधक दस्ते ने किया डिफ्यूज
विज्ञापन

लगाई गई थी दूध के डिब्बे में, सेंट्रल जेल कोटभलवाल से एक किमी की दूरी का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
दोमाना/जम्मू। विधानसभा चुनाव की मतगणना के पहले जम्मू को दहलाने की साजिश को सुरक्षा एजेंसियों ने विफल कर दिया है। अखनूर के घरोटा इलाके में रिंग रोड के पास शनिवार को दूध के डिब्बे में फिट की गई 1.7 किलोग्राम की टाइमर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) मिली है।
हालांकि, सुरक्षाबलों ने समय रहते इस आईईडी का पता लगाकर नष्ट कर बड़ी घटना को टाल दिया है।
शनिवार रात करीब आठ बजे घरोटा में रिंग रोड के पास संदिग्ध विस्फोटक सामग्री पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद पुलिस अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आईईडी केंद्रीय जेल कोट भलवाल से एक किलोमीटर और एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के मुख्यालय से 200 मीटर की दूरी से मिली है।
विज्ञापन

ऐसे में पुलिस ने एहतियातन यातायात को रोक लिया था। आईईडी दूध के स्टील के एक डिब्बे में फिट की गई और करीब 1.7 किलोग्राम वजनी थी। आईईडी संभावित आतंकी हमले के उद्देश्य से ही रखी गई थी। जिस स्थान पर आईईडी मिली वह से कुछ ही दूरी पर कुछ झोपड़ियां व कच्चे मकान हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, यह टाइमर आईईडी एक डिब्बे में रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण बृजेश शर्मा, एसडीपीओ अखनूर मोहन लाल और एसएचओ घरोटा सुनील शर्मा आदि मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद रिंग रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। मौके पर पहुंचे सेना के बम निरोधक दस्ते ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आईईडी को डिफ्यूज कर दिया।



पुलिस की ओर से रिंग रोड के आसपास विशेष जांच चल रही थी। इस दौरान यह टाइमर आईईडी मिली है। इसके पीछे क्या मंशा है। इसकी जांच की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। होगी यह जांच के दौरान ही पता चल पाएगा।
- बृजेश शर्मा, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed