{"_id":"6792af4b88ebfab244058da9","slug":"jammu-crime-rigistration-jammu-news-c-10-lko1027-530255-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आदेशों में सिमटा किरायेदारों का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आदेशों में सिमटा किरायेदारों का सत्यापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के डिग्याना में डेढ़ माह नाम बदलकर रहा था टीएस वजीर हत्याकांड का आरोपी
गैंगस्टर और बदमाश अपने क्षेत्रों को छोड़कर जम्मू में रह रहे
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में किरायेदारों और अज्ञातों का सत्यापन सिर्फ आदेशों में ही हो रहा है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। ये लोग आपराधिक गतिविधियों में भी शामिल हो रहे हैं। यहीं नहीं गैंगस्टर और इनके गुर्गे अपने इलाकों को छोड़कर जम्मू में रह रहे हैं। वर्ष 2021 में तो ऐसा मामला सामने आया कि सत्यापन प्रक्रिया धराशायी होती नजर आई।
पूर्व एमएलसी टीएस वजीर के हत्या आरोप में गिरफ्तार किए गए हरप्रीत सिंह से पूछताछ करने पर पता चला कि वह नाम बदलकर डिग्याना में डेढ़ महीने से रह रहा था। उसने अपना नाम अमित रैना के रूप में बदल लिया था। इसके फर्जी दस्तावेज भी बना रखे थे। मौजूदा समय में भी कई अपराधी अपने क्षेत्र छोड़कर जम्मू में रह रहे हैं। लेकिन पुलिस इन तक नहीं पहुंच पा रही।
रोहिंग्याओं को पनाह देने वालों, स्पा सेंटर मालिकों पर कार्रवाई
बता दें कि पिछले दिनों पुलिस की तरफ से छन्नी क्षेत्र में कुछ स्पा सेंटर मालिकों पर एफआईआर लगाई गई। ये कार्रवाई स्पा सेंटर मालिकों पर इसलिए की गई। क्योंकि इन लोगों ने अपने पास काम करने वालों का सत्यापन नहीं कराया था। इसके अलावा पुलिस ने रोहिंग्याओं को अपने प्लाटों में बिना सूचित किए रखा। इस पर भी पुलिस ने 18 लोगों पर कार्रवाई करते हुए एफआईआर लगाई।