{"_id":"6792ade5d3f78ebe750de4ad","slug":"jammu-crime-deadbody-recover-jammu-news-c-10-lko1027-530416-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रेलवे कॉलोनी के पास जर्जर इमारत में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रेलवे कॉलोनी के पास जर्जर इमारत में मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतक की मामी ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने नकारा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रेलवे कॉलोनी जम्मू के पास एक जर्जर इमारत में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक सावन कुमार मूल रूप से हरियाणा के पानीपत और इस समय प्रीत नगर जम्मू में किराये के मकान में रह रहा था। मृतक की मामी ने युवके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है।
वीरवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि ट्यूबवेल के पास एक पुरानी इमारत में अज्ञात युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस का दावा है कि मृतक के शरीर पर कोई घाव नहीं है। हालांकि, परिवार ने कहा कि वह घर पर कम आता था।
आरोप लगाया कि साथ में कुछ दोस्त भी रहते थे। मृतक की मामी ने आरोप लगाया कि दोस्तों ने ही हत्या की है। बुधवार रात को सावन घर से गया था, जिसके बाद नहीं लौटा। फोन भी बंद था। पुलिस की तरफ से सूचना दी गई कि उसका शव बरामद हुआ है। थाना प्रभारी राजेश जसरोटिया ने बताया कि मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।