फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, crime, arrest

Jammu News: कुख्यात नशा तस्कर राजन सिंह गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
jammu, crime, arrest
पुलिस की गिरफ्त में राजन सिंह उर्फ ​​राहुल जम्वाल स्रोत - पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। नशा तस्करों पर नकेल कसते हुए जम्मू पुलिस में कुख्यात नशा तस्कर राजन सिंह उर्फ राहुल जम्वाल को गिरफ्तार किया है। इसके बाद उसे उधमपुर जिला जेल में भेज दिया है। बता दें कि तस्कर को पहले भी कई बार गिरफ्तार किया जा चुका था, लेकिन हर बार वह जमानत हासिल करने में सफल रहा।

छन्नी हिम्मत थाना प्रभारी बताया कि बाहु तहसील के छन्नी रामा निवासी राजन सिंह उर्फ राहुल जम्वाल को डिवीजनल कमिश्नर, जम्मू से औपचारिक हिरासत आदेश प्राप्त करने के बाद पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। राजन सिंह के ऊपर थाना बाहु फोर्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत कई एफआईआर दर्ज हैं। कई बार उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन फिर भी उसने अपनी गतिविधियों में सुधार नहीं किया और तस्करी में लिप्त रहा।
विज्ञापन

इन सबको देखते हुए उसके खिलाफ पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक डोजियर की सिफारिश की गई थी। इसके बाद डिवीजनल कमिश्नर ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed