फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, crime, ADGP, fake facebook account

Jammu News: एडीजीपी आनंद जैन का तीसरी बार बना फर्जी फेसबुक अकाउंट

विज्ञापन
jammu, crime, ADGP, fake facebook account
जोनल पुलिस ने फर्जी और असली अकाउंट के स्क्रीनशाॅट साझा कर किया आगाह, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। एडीजीपी जम्मू आनंद जैन के नाम का तीसरी बार फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया गया है। साथ ही एडीजीपी के जानने वालों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजना शुरू कर दिया। उन्होंने स्वीकार कर लीं। उनसे पैसे मांगने शुरू कर दिए। सूचना मिलते ही जोनल पुलिस ने फर्जी और असली अकाउंट के स्क्रीनशॉट साझा कर लोगों को आगाह किया है। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एडीजीपी के जानने वाले कुछ अफसरों ने देखा कि अकाउंट के प्रोफाइल में जैन का जो विभाग बताया गया है, वह उनके पास नहीं है। यहीं से शक हुआ। इसके बाद जब बात की तो पता चला कि उनकी तरफ से कोई रिक्वेस्ट नहीं भेजी गई। उनका अकाउंट तो पहले से बना हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फर्जी फेसबुक अकाउंट पर प्रोफाइल और कवर फोटो में आनंद जैन की तस्वीर है। लेकिन, प्रोफाइल में जैन का परिचय बतौर निदेशक अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं जम्मू-कश्मीर लिखा गया है। जोनल पुलिस जम्मू ने जनता से सतर्क रहने और ऐसे फर्जी प्रोफाइल से आने वाले संदेशों, मित्र अनुरोधों या किसी भी आग्रह का जवाब देने से बचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजीपी आनंद जैन ने कहा है कि ये धोखाधड़ी वाला कृत्य एक गंभीर उल्लंघन है। गुमराह करने का प्रयास किया गया है। आरोपी की तलाश के लिए आदेश दिए गए हैं।

-------------------
पहले भी दो बार बन चुका है अकाउंट
आनंद जैन का फर्जी फेसबुक अकाउंट तीसरी बार बना है। इसके पहले जनवरी 2024 और 15 सितंबर 2024 को भी ऐसा ही अकाउंट बना था। इसके अलावा पूर्व एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार का भी फर्जी अकाउंट बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed