फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, climate, temprature

Jammu News: जम्मू में कल तक लू चलेगी, दूसरे दिन भी पारा 40 डिग्री के पार

विज्ञापन
jammu, climate, temprature
मैदानों के साथ पहाड़ों में भी तपिश बढ़ी, गत रात की वर्षा का भी खास असर नहीं
विज्ञापन

19 मई से मौसम में कुछ बदलाव के आसार, कुछ हिस्सों में हो सकती है बारिश

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गर्मी अभी और सताएगी। वीरवार की रात को भले ही वर्षा हो गई हो, लेकिन शुक्रवार को इसका कोई खास असर नहीं रहा। जम्मू में शुक्रवार दूसरे दिन भी 40 डिग्री सेल्सियस की गर्मी रही। मैदानों के साथ पहाड़ों में भी तपिश बढ़ी है। मौसम विभाग ने 18 मई तक लू की चेतावनी जारी की है। हालांकि, इसके बाद कुछ राहत की उम्मीद बन रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 19 मई को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर तक पसीना छुड़ा देने वाली गर्मी में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। शहर और आसपास के इलाकों में दिन के समय बाजारों में सन्नाटा पसरने लगा है। लोग जरूरी खरीदारी के लिए तपिश कम होने पर देर शाम को ही घर से बाहर निकल रहे हैं। लू चलने से इंसानों के साथ जीव-जंतु भी परेशान हैं।
विज्ञापन

जम्मू में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री चढ़कर 40.2 और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां गत वीरवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जम्मू में आगामी पारे में और उछाल आ सकता है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री चढ़कर 36.8 और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनिहाल में अधिकतम तापमान 29.0, बटोत में 29.9 और भद्रवाह में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर समेत घाटी के अन्य हिस्सों में तपिश बढ़ी है। यहां साफ मौसम के बीच दिन का पारा सामान्य से 5.4 डिग्री चढ़कर 30.8 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में अधिकतम तापमान 25.8 और गुलमर्ग में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed