{"_id":"67b64fde6da2994791041834","slug":"jammu-climate-rain-jammu-news-c-10-lko1027-549786-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: धूप के बाद छाए बादल, फिर बढ़ी ठंड, आज बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: धूप के बाद छाए बादल, फिर बढ़ी ठंड, आज बारिश के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। दिनभर कड़ी धूप के बाद बादल छाए रहने से एक बार जम्मू में ठंड बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि वीरवार को जम्मू समेत पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
पूर्वानुमान के अनुसार चिनाब घाटी और दक्षिण कश्मीर के ऊंचे इलाकों में 7 से 12 इंच तक मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि उत्तर और मध्य कश्मीर में 4 से 8 इंच बर्फबारी हो सकती है। जम्मू क्षेत्र में मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 24 और 25 फरवरी को छिटपुट जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है।
मौसम विभाग ने पर्यटकों, यात्रियों और ट्रांसपोर्टरों को आधिकारिक सलाह के साथ अपडेट रहने और यातायात दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। बुधवार को जम्मू में अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम 9.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। श्रीनगर में अधिकतम 17: 4 और न्यूनतम 3. 5 रिकार्ड किया गया है।