फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, climate, rain and snowfall

Jammu News: प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज बारिश और बर्फबारी के आसार

विज्ञापन
jammu, climate, rain and snowfall
जम्मू में दिन में गर्मी का अहसास बढ़ा, प्रदेश के अधिकतम इलाकों में अधिकतम पारा सामान्य से पांच से आठ डिग्री ऊपर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में बुधवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पिछले लंबे समय से शुष्क मौसम के कारण प्रदेश के अधिकतम इलाकों में दिन का पारा सामान्य से पांच से आठ डिग्री ऊपर चल रहा है। इससे दिन में गर्मी का अहसास बढ़ा है, लेकिन रात में अभी ठंड है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम बदल सकता है।

कश्मीर में साफ मौसम के बीच राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 5.3 डिग्री चढ़कर 15.7, पहलगाम में सामान्य से 7.0 डिग्री चढ़कर 14.0 और गुलमर्ग में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर धूप खिली रही। यहां दिन में गर्मी का अहसास बढ़ा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री चढ़कर 26.1 और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 19.2, बटोत में 18.7, कटड़ा में 24.7 और भद्रवाह में 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का पारा 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

स्थान न्यूनतम तापमान
लेह माइनस 9.1
गुलमर्ग माइनस 6.0
पहलगाम माइनस 4.4
काजीगुंड माइनस 1.6
कुपवाड़ा माइनस 1.3
श्रीनगर माइनस 0.8
भद्रवाह 1.8
बनिहाल 2.0
बटोत 5.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed