फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu city news: now tree authority has been set up in Jammu as like Delhi and Mumbai

Jammu: दिल्ली-मुंबई की तर्ज पर अब जम्मू में भी वृक्ष प्राधिकरण का गठन, पेड़ काटने से पहले लेनी होगी इजाजत

Fri, 26 May 2023 02:55 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 26 May 2023 02:55 PM IST
सार

दिल्ली, मुंबई और पुणे की तर्ज पर जम्मू में भी वृक्ष प्राधिकरण का गठन किया गया है। देश के कुछ ही शहरी स्थानीय निकायों में यह वृक्ष प्राधिकरण है, जिसकी सूची में जम्मू नगर निगम ने भी खुद को शामिल करवाया है।

विज्ञापन
jammu city news: now tree authority has been set up in Jammu as like Delhi and Mumbai
Jammu Municipal Corporation - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

जम्मू शहर में अब पेड़ काटने के लिए वन विभाग से नहीं, बल्कि नगर निगम से अनुमति लेनी होगी। इसके लिए दिल्ली, मुंबई और पुणे की तर्ज पर जम्मू में भी वृक्ष प्राधिकरण का गठन किया गया है। देश के कुछ ही शहरी स्थानीय निकायों में यह वृक्ष प्राधिकरण है, जिसकी सूची में जम्मू नगर निगम ने भी खुद को शामिल करवाया है। वीरवार को मेयर राजिंदर शर्मा ने इसके संचालन को लेकर बैठक की। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उक्त वृक्ष प्राधिकरण हमें पेड़ काटने की अनुमति देने के लिए अधिकृत करता है। बताया कि संयोग से वृक्ष प्राधिकरण के लिए प्रस्ताव मेरे द्वारा पेश किया गया था जब वह स्थानीय निकाय में पार्षद थे। आज जब वे महापौर हैं और आज इसकी पहली बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं तो प्राधिकरण का संचालन हो गया है। 
विज्ञापन


पहले जब भी किसी को पेड़ काटना होता था तो उसे डीएफओ के दफ्तर जाना पड़ता था लेकिन अब ऐसे लोग अपने पार्षद से मिल सकते हैं जो संबंधित वृक्ष अधिकारी से बात करेंगे। इससे लोगों को लंबी चौड़ी प्रक्रिया का सामना नहीं करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे समय बचेगा और पारदर्शिता बढ़ेगी क्योंकि पेड़ों की ट्रिमिंग, कटाई अब सीमित और परेशानी मुक्त होगी। बताया कि पहले जब तूफान में कोई पेड़ गिर जाता था तो उसे साफ करने में दिक्कत होती थी लेकिन अब इस समस्या का भी वृक्ष प्राधिकरण समाधान करेगी और गिरे हुए पेड़ की लकड़ी को बेचा भी जा सकता है। 


संभागीय वन अधिकारी, सामाजिक वानिकी जम्मू वृक्ष अधिकारी के रूप में कार्य करेगा, जबकि प्राधिकरण का अध्यक्ष महापौर होगा और इसमें डिप्टी मेयर, नगर निगम आयुक्त, मंडल वन अधिकारी, शहरी वानिकी प्रभाग, जम्मू और जिला बागवानी अधिकारी जम्मू सहित चार सदस्य होंगे। शहर में पेड़ों का रिकॉर्ड भी अब इस वृक्ष प्राधिकरण द्वारा रखा जाएगा। इसके अलावा जल्द ही हम कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विकसित हाइब्रिड सेब के पौधों को वितरित करेंगे, जो बंजर भूमि में भी फल देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed