{"_id":"6809539481f5beea9209ad62","slug":"jammu-city-heigh-security-jammu-news-c-336-1-ja11002-100565-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सीमा से लेकर शहर तक सुरक्षा चाक चौबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सीमा से लेकर शहर तक सुरक्षा चाक चौबंद
विज्ञापन
संवेदनशील इलाकों में तारबंदी, जगह-जगह नाके लगा कर वाहनों-यात्रियों की जांच
दिनभर पुलिस की गश्त भी रही जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सीमा से लेकर शहर तक सुरक्षा मंगलवार से ही चौक-चौबंद है। बुधवार को विभिन्न संगठनों के प्रदर्शनकों को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती रही। संवेदनशील इलाकों में तारबंदी के साथ ही हर आने-जाने पर खास नजर रखी गई।
शहर को ग्रामीण खासकर सीमावर्ती क्षेत्रों से आने वाले मार्गों पर नाके लगाकर हर वाहन सहित यात्री की तलाशी ली गई। शहर के मुख्य बाजार, चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थानों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहे। बुधवार को शहर में जगह-जगह विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन कर आतंकी हमले के विरोध में रोष जताया।
गुज्जर नगर पुल व बठिंडी सहित अन्य स्थानों पर कंटीले तार लगाए गए थे। गांधीनगर, सतवारी, त्रिकुटा नगर सहित पुराने शहर के परेड, मोती बाजार, शालामार, लिंक रोड में सुरक्षा बलों की टुकड़ियां गश्त करती रहीं। पुलिस सहित सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट पर रखा गया है। शहर में हो रही हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
दिनभर पुलिस के आला अधिकारी शहर का दौरा कर स्थिति का जायजा लेते रहे। रेलवे पुलिस ने भी यात्रियों पर कड़ी नजर रखी। वाहनों की सुरक्षा जांच के बाद ही आगे भेजा गया।
-- -
शहर भर में पर्याप्त सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो। पुलिस अधिकारी व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।कई जगह प्रदर्शन भी हुए, लेकिन स्थिति शांतिपूर्ण रही। कहीं पर भी माहौल खराब नहीं हुआ।
-अजय शर्मा, एसपी साउथ