{"_id":"6792b2833b279f6ce901bf75","slug":"jammu-city-frllowship-eight-person-jammu-news-c-10-lko1027-530428-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आठ साहित्यकारों व कलाकारों को संस्कृति मंत्रालय से मिली फेलोशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आठ साहित्यकारों व कलाकारों को संस्कृति मंत्रालय से मिली फेलोशिप
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के सात कलाकारों व साहित्यकारों को संस्कृति मंत्रालय द्वारा सीनियर व जूनियर फेलोशिप मिली है। इसमें डोगरी साहित्य के क्षेत्र में काम करने के लिए रेणू शूर्मा, हिंदी साहित्य के लिए क्षमा कौल को सीनियर फेलोशिप, जबकि जम्मू के मंदीप सिंह चिब को लोक नृत्य, जम्मू संदीप वर्मा, श्रीनगर आबिद शफी और अनंतनाग के जुनेद अहमद राथर को लोक रंगमंच, जम्मू की प्रिया शर्मा को फोटोग्राफी और थियेटर में रविंद्र शर्मा को जूनियर फेलोशिप मिली है।
रविंद्र शर्मा एक रंगमंच निर्देशक, अभिनेता और लेखक हैं। उन्होंने प्रदर्शन कलाओं में दो दशकों से अधिक समय से काम कर रहे है। उनके शोध विषय स्कूल पाठ्यक्रम के एक भाग के रूप में रंगमंच है।
इसका उद्देश्य शिक्षा में रंगमंच के एकीकरण का पता लगाना है, तथा छात्रों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और समग्र शिक्षा को बढ़ावा देने की इसकी क्षमता पर प्रकाश डालना है। संदीप वर्मा को लोक रंगमंच में मिले फैलोशिप का विषय डोगरी रंगमंच पर लोकरूपों में परिवर्तनकारी प्रभाव की खोज है। हिंदी साहित्य में सीनियर फैलोशिप प्राप्त करने वाली क्षमा कौल ने कश्मीर विवि से धूमिकल पर एमफिल की है।