फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, cancer day, programme

अस्पतालों में कैंसर मरीजों को मुफ्त इलाज देने की करेंगे कोशिश : इट्टू

विज्ञापन
jammu, cancer day, programme
कार्यक्रम में फारूक अब्दुल्ला के साथ माैजूद स्वस्थ्य मंत्री सकीना इट्टू। संवाद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। स्वास्थ्य मंत्री सकीना इट्टू ने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि सरकारी अस्पतालों में कैंसर मरीजों को निशुल्क इलाज दिया जाए। इसके लिए धनराशि जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
2019 के बाद प्रदेश में कैंसर के मरीजों की संख्या 51000 है। इस आंकड़े को घटाने पर काम करना होगा। स्वास्थ्य मंत्री मंगलवार को जीएमसी जम्मू के सभागार में राष्ट्रीय कैंसर मिशन सम्मेलन व सीएमई में बोल रही थीं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अस्पतालों में सफाई से समझौता नहीं करेंगे। हमारे तीन जिले टीबी मुक्त हैं। कोशिश कर रहे हैं कि अन्य भी टीबी मुक्त हों। जम्मू संभाग में जम्मू, उधमपुर, कठुआ, राजोरी और डोडा जैसे इलाकों में कैंसर के मरीज बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों को इन इलाकों में कैंसर के कारणों का पता लगाने पर काम करना चाहिए। सरकारी अस्पतालों में बीमारियों के मुताबिक डाइट चार्ट भी बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू और श्रीनगर के राज्य कैंसर संस्थानों में सर्वोत्तम सुविधाओं के साथ कैंसर रोगियों को सहायता दी जा रही है। बीसीपीबीएफ-द कैंसर फाउंडेशन और फ्रेंड्स ऑफ जीएमसी जम्मू के सहयोग से विश्व कैंसर दिवस पर करवाए गए सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने भी कैंसर मरीजों की बेहतरी पर प्रकाश डाला। स्वास्थ्य सचिव डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह ने स्कूलों और कॉलेजों में कैंसर पर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष गुप्ता ने कैंसर के लिए स्क्रीनिंग नीति बनाने, टीकाकरण कार्यक्रम में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर का टीका शामिल करने, नए मेडिकल कॉलेजों में ऑन्कोलॉजी सुविधाएं शुरू करने, जिला अस्पतालों तक पैलिएटिव चिकित्सा देखभाल सेवाएं शुरू करने पर जोर दिया।
यहां ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. समीर कौल, डॉ. अशरफ गनी निदेशक एस्काम और डॉ. पवन मल्होत्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed