फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, bishnah, protest against pakistan

Jammu News: भारत पाकिस्तान को दे ईंट का जवाब पत्थर से

Mon, 30 Oct 2023 01:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 30 Oct 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
jammu, bishnah, protest against pakistan
शिवसेना हिंदुस्तान ने गोलाबारी के विरोध में बिश्नाह में फूंका पाकिस्तान का पुतलाकहा, साजिशों से बाज नहीं आ रहा नापाक पड़ोसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इसलिए केंद्र सरकार पाकित्सान को ईंट का जवाब पत्थर से दे। यह अपील शिवसेना हिदुंस्तान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अरनिया में सीजफायर का उल्लंघन करने के विरोध में रविवार को कस्बे में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर की है। इस दौरान पाकिस्तान का पुतला भी फूंका गया।


तारा चौक में शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी की अध्यक्षता में प्रदर्शन हुआ। इसमें पाकिस्तान द्वारा आम नागरिकों को जान माल का नुकसान पहुंचाने के लिए की गई गोलाबारी को लेकर किया गया। गोलाबारी में घायल हुए जवानों और आम नागरिकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी युवा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पाकिस्तान ऐसा कायर पड़ोसी है, जो छिपकर पीठ पीछे वार करता है। अगर वह भारत के साथ सीधी टक्कर लेता है तो भारत कायर पाकिस्तान का नामोनिशान दुनिया के नक्शे से मिटा देगा। इसलिए पाकिस्तान बॉर्डर पर आए दिन हमारे देश में गड़बड़ी फैलाने के लिए ऐसी नाकाम कोशिशें करता रहता है। इसलिए पाकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाए। साथ ही गोलाबारी में घायल हुए आम नागरिकों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। गणेश चौधरी ने कहा कि किसानों की धान की फसल पककर कटाई के लिए तैयार है मगर बाहरी राज्यों से फसल कटाई के लिए आए हुए मजदूर पाकिस्तान द्वारा की गई गोलाबारी से घबराकर वापस चले गए हैं लिहाजा कृषि विभाग को किसानों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। बॉर्डर पर रहने वाले हर परिवार के घर में एक बंकर बनाने की अपील की। प्रदर्शन में भारत भूषण, शंकर सिंह, यशपाल, प्रभु दयाल, मोहनलाल, अजय कुमार, नेकराम, राजकुमार, राहुल कुमार, प्रेमचंद, भूषण कुमार, संजीव कुमार, कमल कुमार, महिला बिंग की मधुबाला, नीलम कुमारी, सोनिया चौधरी, रीना देवी, सुनीता देवी, आशा देवी, सुमन देवी, तृप्ता देवी, रजनी देवी, संतोष देवी, रिंपी देवी, पोला और प्रेम कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed