{"_id":"651d65d37c759134360135f5","slug":"jammu-asha-workers-protest-demand-to-increase-incentive-amount-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी के लिए आशा वर्करों ने भरी हुंकार, नारेबाजी कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी के लिए आशा वर्करों ने भरी हुंकार, नारेबाजी कर जताया रोष
Wed, 04 Oct 2023 06:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 04 Oct 2023 06:47 PM IST
सार
प्रदर्शन कर रहे जम्मू में आशा वर्करों ने आरोप लगाया कि वे पिछले 18 साल से सेवाएं दे रही हैं, लेकिन उनका प्रोत्साहन भत्ता बढ़ाने के लिए कुछ नहीं किया गया है।
विज्ञापन
जम्मू में आशा कर्मियों का प्रदर्शन
- फोटो : संवाद
विस्तार
प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की मांग के लिए आशा वर्करों ने बुधवार को जम्मू में हरि सिंह पार्क के करीब स्वास्थ्य विभाग और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। संभाग के विभिन्न जिलों से पहुंची वर्करों ने आरोप लगाया कि वे पिछले 18 साल से सेवाएं दे रही हैं, लेकिन उनका प्रोत्साहन भत्ता बढ़ाने के लिए कुछ नहीं किया गया है। उन्होंने मांगें न माने जाने तक आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। आशा वर्कर पिछले 50 दिन से चरणबद्ध धरने प्रदर्शन कर रही हैं। इस बीच वर्करों ने स्वास्थ्य निदेशक जम्मू से मुलाकात कर अपनी बात रखी।
विज्ञापन
पार्क में संभाग के विभिन्न जिलों से आई आशा वर्करों ने आशा वर्कर यूनियन के बैनर तले धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि अन्य राज्यों की तर्ज पर उन्हें 26000 प्रोत्साहन राशि दी जाए, जबकि उन्हें सिर्फ 2000 रुपये दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्हें आज तक वर्कर का दर्जा भी नहीं दिया गया है। वक्ताओं ने कहा कि वर्करों को फोन के लिए 200 रुपये दिए जा रहे हैं, जिसे बढ़ाकर कम से कम 500 रुपये किया जाए। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में कार्यरत करीब 13000 आशा वर्कर स्वास्थ्य क्षेत्र के लगभग सभी महत्वपूर्ण योजनाओं के कार्यान्वयन में अपना अहम योगदान दे रही हैं, लेकिन उनकी अनसुनी की जा रही है।
विज्ञापन