{"_id":"628cfd54c1c6ac5e593c5968","slug":"jammu-army-rescued-12-bus-passengers-in-ladakh-mini-bus-overturned-due-to-collision-of-two-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: लद्दाख में सेना ने बचाए 12 बस यात्री, दो वाहनों की टक्कर से पलट गई थी मिनी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: लद्दाख में सेना ने बचाए 12 बस यात्री, दो वाहनों की टक्कर से पलट गई थी मिनी बस
Tue, 24 May 2022 09:15 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, लेह/जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, लेह/जम्मू
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 24 May 2022 09:15 PM IST
सार
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि दो यात्री मिनी बसों में टक्कर हो गई, जिससे एक मिनी बस सड़क पर पलट गई। जम्मू-कश्मीर लाइट इनफेंट्री के 12 जवानों ने फौरन मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लद्दाख के दूरदराज श्योक-दुरबुक सड़क मार्ग पर हुए सड़क हादसे में सेना ने 12 लोगों को सुरक्षित बचा लिया। हालांकि इन्हें मामूली चोटें आई हैं। दो मिनी बसों में टक्कर के बाद एक वाहन पलट गया। यात्री बीच में फंस गए, जिन्हें सैन्य टीम ने मौके पर बचा लिया।
विज्ञापन
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि दो यात्री मिनी बसों में टक्कर हो गई, जिससे एक मिनी बस सड़क पर पलट गई। जम्मू-कश्मीर लाइट इनफेंट्री के 12 जवानों ने फौरन मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बाद में सेना की एक और टीम ने पहुंचकर प्राथमिक चिकित्सा समेत अन्य मदद की।
विज्ञापन